सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   World Hindu Economic Forum: CM Yogi said - UP will become an economy of Rs 32 lakh crore by March

World Hindu Economic Forum: CM योगी बोले- मार्च तक 32 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनेगा यूपी, अनंत ने की मुलाकात

अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई/लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
सार

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के गैर-कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने मुंबई में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।

World Hindu Economic Forum: CM Yogi said - UP will become an economy of Rs 32 lakh crore by March
वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम-2024 के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम-2024 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 2017 के बाद यूपी में आए बदलावों और समृद्धि की चर्चा की। सीएम ने महाकुंभ में सभी को आमंत्रित करते हुए कहा कि इसमें 40 करोड़ श्रद्धालु आएंगे। उन्होंने कहा कि जिस यूपी की जीडीपी 2012 से 2017 तक महज 12.5 लाख से 13 लाख करोड़ रुपये थी, वहीं मार्च 2025 में यह 32 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी।

Trending Videos


सीएम योगी ने कांग्रेस और विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों ने राज्यसभा के सभापति उप राष्ट्रपति के खिलाफ नोटिस दिया है। यह लोग सच बोलने वाले को महाभियोग की धौंस देकर मुंह बंद करने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने समान नागरिक संहिता की बात कही। भारत में बहुसंख्यक समाज के हितों की चर्चा हुई, किसी ने सच्चाई बोली तो कौन सा अपराध हुआ। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि महर्षि वेदव्यास, आरएसएस या भाजपा से नहीं जुड़े थे, लेकिन अत्यंत ज्ञानी राहुल गांधी जैसे विद्वान यह भी कह देंगे कि वेदव्यास संघ की शाखा में गए होंगे।

आज मुंबई में वर्ल्ड हिन्दू इकोनॉमिक फोरम-2024 को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 'विकसित भारत' की संकल्पना इसी वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम से आगे बढ़ेगी। हम रामराज्य की बात करते हैं...दैहिक दैविक भौतिक तापा। राम राज नहिं काहुहि ब्यापा॥



उन्होंने कहा कि जो लोग आज आतंकवाद को पल्लवित और पोषित कर रहे हैं यह लोग हमारी विरासत पर दावेदारी करते हैं, जब इनका कहीं अता-पता नहीं था, बीज भी नहीं फूटा था, तब भी हमारी विरासत थी।



योगी ने कहा एक तरफ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं, जो श्रमिकों के श्रम का सम्मान करके उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर रहे हैं और दूसरी तरफ वे भी शासक थे, जो ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ काट देते थे



वर्ष 2014 के पहले भारत के सामने पहचान का संकट था। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जी के हम आभारी हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में तामसिक जड़ताओं से भारत को उबारकर, एक 'नए भारत' का दर्शन करवाया।



योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी मजबूती के साथ दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक-सांस्कृतिक एकात्मता के समागम प्रयागराज महाकुम्भ-2025 को दिव्यता और भव्यता के साथ आयोजित करने के लिए तत्पर है।



योगी से मिले अनंत अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के गैर-कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने मुंबई में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। हालांकि अनंत अंबानी और योगी के बीच क्या चर्चा हुई इसका खुलासा नहीं हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed