फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Love Aaj kal contest chandigarh pinki sachin fall in love after one year

लव आज कलः शादी के बाद एक-दूसरे को करते थे नापसंद, ...फिर एक साल 25 दिन बाद हुआ प्यार

Mon, 10 Feb 2020 01:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Feb 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Love Aaj kal contest chandigarh pinki sachin fall in love after one year
पिंकी सचिन - फोटो : अमर उजाला

अरेंज मैरिज के बाद कई बार रिश्ते सिर्फ इसलिए बिखर जाते हैं कि दोनों का पहला प्यार कोई और होता है, लेकिन यदि रिश्ते में ईमानदारी बरती जाए तो टूटे दिल भी मिल जाते हैं। भले ही इसमें थोड़ा वक्त लगे। ऐसी ही प्रेम कहानी है चंडीगढ़ निवासी पिंकी-सचिन की।

विज्ञापन


सहारनपुर निवासी पिंकी कश्यप को शादी के बाद उसका पति बिल्कुल पसंद नहीं करता था। उसका प्यार कोई और था। यही कहानी पिंकी की भी थी, वह भी किसी और से प्यार करती थी, लेकिन शादी चंडीगढ़ के सचिन से हो गई।
विज्ञापन


बावजूद इसके दोनों ने रिश्ते में ईमानदारी बरती और पहले दिन ही अपनी-अपनी प्रेम कहानी एक दूसरे को बता दी। समय तो लगा, लेकिन आज वे एक दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रह सकते हैं। परिवार को खुश रखने के लिए पहले वे दोस्त बने और एक साल 25 दिन बाद एक दूसरे को प्रपोज कर जीवनसाथी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिंकी कश्यप की शादी 29 अप्रैल 2017 को चंडीगढ़ निवासी सचिन कुमार के साथ हुई थी। सुहागरात के दिन ही उसे पति ने बताया कि वह एक लड़की से बहुत प्यार करता था। एक साल पहले उसकी मौत हो गई, लेकिन उसकी याद अभी भी दिल में है। ऐसे में उसकी जगह कोई और नहीं ले सकता।

यह सुनकर पिंकी ने भी अपनी प्रेम कहानी पति को सुनाई और कहा कि वह भी एक लड़के से प्यार करती थी, लेकिन प्रपोज करने से पहले ही उसकी शादी हो गई। अब तक वह उसेे भुला नहीं पाई है।

ऐसी स्थिति में दोनों ने तय किया कि परिवार के लिए ही सही, जब तक दिल न मिल जाए, वे एक दूसरे के अच्छे दोस्त बनकर जिएंगे। इसके लगभग तीन माह बाद अचानक पिंकी के ससुर की मौत हो गई।

सचिन इससे पूरी तरह टूट गया, तब एक दोस्त का फर्ज निभाते हुए पिंकी ने उसे हौसला दिया। इस घटना के लगभग छह माह बाद एक यात्रा के दौरान पिंकी के गहने चोरी हो गए। तब सास ने उसे काफी बुरा-भला कहा। इससे नाराज होकर पिंकी अपने मायके चली गई। हालांकि उसे सचिन पर भरोसा था।

जब वहां चार महीने हो गए तो एक दिन अचानक सचिन का फोन आया और उससे वापस घर लौटने को कहा। साथ ही विश्वास दिलाया कि हर परिस्थिति में वह उसका साथ देगा। बस यही वो पल था जहां उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

एक साल 25 दिन बाद 25 मई 2018 को दोनों को एक दूसरे को प्रपोज किया और जीवन साथी की तरह रहने लगे। इसके बाद 30 सितंबर को पिंकी का गर्भपात हुआ तो सचिन ने ही उसे संभाला और एक मां की तरह देखभाल की।

अभी उनके कोई बेटा-बेटी नहीं है, लेकिन दोनों एक दूसरे का सहारा बनकर इसे रिश्ते को संजीदगी से जी रहे हैं। अपने रिश्ते में ईमानदारी और दोस्ती का फर्ज अदा करते हुए पिंकी और सचिन बेहद खुश हैं। उन्होंने समाज को संदेश दिया है कि रिश्ते में ईमानदारी होनी चाहिए। बस, एक दूसरे को दिल से समझें और सहारा बनें तो आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed