फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lockdown in up: people gave incredible answers when shopkeeper told wear your mask

मास्क लगाने के लिए बोला तो कहा, दिल्ली से आए हो क्या बे...इतना वहम क्यों, नहीं लेना तुम से सामान

Sat, 28 Mar 2020 07:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Mar 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
lockdown in up: people gave incredible answers when shopkeeper told wear your mask
दुकान में सामान लेते लोग - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के दौरान कानपुर में सुबह 9.15 बजे विजय नगर गल्ला मंडी मार्केट। राशन की दुकानों में भीड़ लगी है। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाए गए गोलों के भीतर नहीं बल्कि उसके आसपास लोगों की भीड़ ने गोला बना रखा है।
विज्ञापन


आटा, दाल, चावल, की मांग कर रहे लोगों को शायद लग रहा है कि सुबह 11 बजे तक कोरोना सो रहा है। 11 बजे के बाद ही वह उठेगा और तब उससे बचना है। न तो कोई मास्क लगाए है और न ही किसी ने अपने चेेहरे को ढक रखा है। हैरत की बात है कि अगर कोई दुकानदार नियम का पालन करते हुए लोगों को बनाए गए गोलों में खड़े रहने की सलाह देता है तो लोग दिल्ली से आए हो क्या बे...इतना वहम क्यों, चलो नहीं लेना तुम्हारी दुकान से सामान कहते हुए आगे खिसक लेते हैं।
विज्ञापन


यही हाल विजय नगर सब्जी मंडी का है। इतनी भीड़ कि केवल लोगों के सिर ही सिर नजर आ रहे हैं। गल्ले की छोटी दुकान हो या बड़ी सब्जी का ठेला हो या पक्की दुुकान, एक दो लोगों को छोड़कर बाकी सब इस बीमारी की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटा के लिए कल आना
बाजार में आटा गायब हो गया है। आटा लेने आने वाले लोगों को कल आना कहकर टरकाया जा रहा है। दुकानदार का कहना है कुछ दुकानों में स्टॉक है, लेकिन वह मनमाने दामों में बेच रहे हैं। आटा का आर्डर दिया गया है, एक दो दिन में मॉल आएगा।


रेट लिस्ट से 10 से 15 रुपये ऊपर बिका सामान
प्रशासन द्वारा जारी रेट लिस्ट को किनारे करते हुए लोग मनमाने दामों में राशन बेचते नजर आए। मूंग, अरहर हो या फिर चना या चावल सभी रेट से ऊपर बिका। प्रशासन की ओर से रेट लिस्ट के अनुसार अधिकतम 100 रुपये वाली दाल 120 रुपये, 110 वाली मूंग दाल 125 रुपये में बिकी। क्वालिटी अच्छी कहकर दुकानदार बेचते गए और समय की अनिश्चितता देख लोग खरीदते गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed