फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Love Aaj Kal star cast kartik aryaan and sara ali khan will come in agra

माई सिटी टॉक्स: आ पहुंची 'सार्तिक' से मिलने की घड़ी, कल ताजनगरी में होंगे ‘लव आज कल’ के सितारे

Mon, 10 Feb 2020 07:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Feb 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Love Aaj Kal star cast kartik aryaan and sara ali khan will come in agra
Kartik Aryan and Sara Ali Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अमर उजाला की सीरीज माई सिटी टॉक्स की अगली कड़ी फिल्म 'लव आज कल' के मशहूर सितारों कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के साथ मंगलवार को आगरा में आयोजित हो रही है। सारा और कार्तिक को उनके फैन सार्तिक कहकर बुलाते हैं। इन दोनों कलाकारों से मिलने के लिए अमर उजाला के प्रसार क्षेत्र से तमाम पाठक आगरा पहुंच रहे हैं। इन पाठकों का चयन एक प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन


'माई सिटी टॉक्स- 'लव आज कल' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आगरा के छीपीटोला सब्जी मंडी के दंपती नितिन-पद्मावती का चयन किया गया। 18 से 35 आयु वर्ग की दस जोड़ियों ने हमें अपनी प्रेम कहानी भेजी थी। इनमें से सबसे अनूठी कहानी नितिन और पद्मावती की पाई गई। इसी आधार पर इनका चयन किया गया। नितिन छीपीटोला में वाटर प्लांट चलाते हैं, जबकि पद्मावती घर संभालती हैं।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम इस वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही फिल्म ‘लव आज कल’ से संबंधित है। नितिन-पद्मावती को 11 फरवरी को आगरा में होने वाले कार्यक्रम में लव आजकल मूवी के अभिनेता कार्तिक आर्यन, अभिनेत्री सारा अली खान और निर्देशक इम्तियाज अली खान से मिलने का मौका मिलेगा। यह जोड़ी फिल्मी हस्तियों से सीधा संवाद भी करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगा कार्यक्रम

मंगलवार को आगरा के ताज खेमा में आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम के दौरान इन सौभाग्यशाली पाठकों से मिलने के लिए निर्देशक इत्मियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' के सितारे भी काफी उत्साहित हैं। जबलपुर के रहने वाले कार्तिक आर्यन फिल्म 'लव आज कल' में दो किरदार निभा रहे हैं। एक किरदार 20 साल पहले एक स्कूल के छात्र का है, जबकि दूसरे किरदार में वो आज के युवा हैं।

फिल्म 'लव आज कल' में फिल्म तमाशा से अपना करियर शुरू करने वाली आरुषि शर्मा और मशहूर अदाकार सारा अली खान हैं। कार्तिक और सारा इन दिनों अपनी फिल्म 'लव आज कल' के प्रचार के लिए अलग-अलग राज्यों का भ्रमण कर रहे हैं। प्रदेश में दोनों ने अमर उजाला के पाठकों से मिलने के लिए खास समय निकाला है। इस दौरान वो मोहब्बत की अनमोल निशाली ताजमहल की पृष्ठभूमि में हो रहे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed