फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand CM gives checks of Rs 50 lakh to 'Beguman' team

सीएम ने 'बेगमजान' की टीम को दिया 50 लाख का चेक

Sun, 09 Apr 2017 05:35 PM IST
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी Updated Sun, 09 Apr 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand CM gives checks of Rs 50 lakh to 'Beguman' team
फाइल फोटो - फोटो : social media

बॉलीवुड फिल्ममेकर महेश भट्ट की फिल्म 'बेगम जान' की टीम को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने 50 लाख रुपये का चेक दिया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 'बेगम जान' को झारखंड में टैक्स फ्री भी कर दिया जाएगा। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेत्री विद्या बालन हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार को महेश भट्ट और विद्या बालन राज्य के सीएम रघुबर दास से मिले, जिसके बाद उन्होंने राज्य में फिल्म को ट्रैक्स फ्री करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है।" अधिकारी ने कहा कि सीएम ने झारखंड के ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए विद्या को पेशकश की और विद्या ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भट्ट, विद्या और अन्य टीम के सदस्य यहां मौजूद थे। 
विज्ञापन


अापको बता दें कि फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि विद्या का कोठा भारत पाक बंटवारे के बीच आ जाता है और कैसे विद्या उसे बचाने की लड़ाई लड़ती है। इस फिल्म मे विद्या का लुक गजब का है। फिल्म में विद्या के अलावा गौहर खान, नसीरुद्दीन शाह औऱ चंकी पांडे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed