{"_id":"21a6494e9abcbf2d0889a6b47497a73f","slug":"actress-sana-khan-arrested-with-her-lover-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोप में बॉलीवुड अभिनेत्री गिरफ्तार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
छेड़छाड़ के आरोप में बॉलीवुड अभिनेत्री गिरफ्तार
एजेंसी/मुंबई
Updated Thu, 30 Oct 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला के साथ छेड़छाड़ और धमकाने के आरोप में पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान और उनके प्रेमी इस्माइल खान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर ने बताया कि अभिनेत्री सना और उसके प्रेमी इस्माइल को आईपीसी की धारा 354 (हमला या महिला के साथ जबरदस्ती करना) और 506 (आपराधिक धमकी देना) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
इन दोनों के खिलाफ पूनम खन्ना नामक एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई की गई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म जय हो और बिग बॉस में सना ने काम किया था।
दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, सना और उसके प्रेमी इस्माइल ने 21 अक्तूबर को पीड़ित महिला का हाथ मोड़ा था। साथ ही गलत तरीके से उसे छुआ और पिछले हफ्ते एक समाचार पत्र में छपे एक आर्टिकल को लेकर उसे धमकी भी दी। दोनों को खन्ना पर उनकी जानकारी लीक करने का शक था।
विज्ञापन