पूनम पांडेय के कारण हुआ डीआईजी व मॉडल में बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीआईजी सुनील पारस्कर और उन पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली मॉडल के बीच हुए ईमेल के आदान प्रदान को देखने से ऐसा लगता है कि दोनों के बीच संबंधों में तनाव बालीवुड अदाकारा पूनम पांडेय की वजह से आया।
जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि ईमेल की विषयवस्तु के अनुसार 25 वर्षीय मॉडल पारस्कर से नाराज थी और उसने उल्लेख किया था कि उन्होंने उसकी व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी पूनम पांडेय से मुलाकात की है।
पुलिस अधिकारी ने पारस्कर और मॉडल के बीच जून में हुए ईमेल्स के आदान प्रदान के हवाले से बताया कि हालांकि, पारस्कर ने जवाब में कहा कि वह पूनम पांडेय नाम की किसी महिला से नहीं मिले हैं और न ही उससे बात की है।
'पब्लिक में नंगा कर दूंगी डीआईजी साहब'
दरअसल, डीआईजी सुनील पारसकर और उन पर रेप का आरोप लगाने वाली मॉडल के बीच जो ई-मेल भेजे गए, उससे पढ़कर साफ लग रहा है कि मॉडल पारसकर की हरकतों से बहुत ज्यादा खफा थी। 27 जून को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर भेजे ई-मेल में वह पारसकर को लिखती है - मैं कसम खाकर कहती हूं कि मैं मीडिया में जब अपना पॉइंट रखूंगी, तो चाहूंगी कि तुम्हें पब्लिक में नंगा कर सकूं।
... और मुझे यह बताने की कोशिश न करना कि यह प्रचार का हथकंडा है। सच यह है कि मैं नहीं, यह तुम और पूनम (पांडे) हो, जो पब्लिसिटी के लिए मरते हो। ... मजे की बात यह है कि अब तुम मुझे अपनी बहन कह रहे हो।
... अपने हर ई-मेल से तुम अपना वास्तविक रंग दिखा रहे हो। ... कभी तुम मुझे धमकी देते हो और अब मुझे इमोशनल करने की कोशिश कर रहे हो। ... मैं तुम्हें अच्छी तरह पहचानती हूं। ... यदि मैं एक भी गलती करती, तो तुम मुझे मेरे एक भी स्पष्टीकरण लिए जेल में डाल देते। तुम जो भी ड्रामा मीडिया के सामने करना चाहो, करो।
'अपनी गंदी जुबान से मेरी मां का नाम मत लो'
टीओआई के अनुसाप, मॉडल ने अपने एक और ई-मेल में सुनील पारसकर को हिदायत दी थी कि वह अपनी गंदी जुबान से उसकी मां का कभी भी नाम न ले, पर मॉडल ने ऐसा क्यों कहा, इसकी पृष्ठभूमि 27 जून के पारसकर के एक ई- मेल से जुड़ी हुई है।
इसमें पारसकर पूनम पांडेय को लेकर अपनी सफाई में रेप का आरोप लगाने वाली मॉडल की मां की कसम खाते हैं। पारसकर उस ई-मेल में मॉडल को रोमन हिंदी में लिखते हैं-अगर मैंने कभी भी आपके खिलाफ कुछ भी गलत किया हो, तो आपकी मां की सभी बद-दुआएं मुझे लगें।
आपकी मां की कसम।... मुझे मालूम है कि आप कसमों में विश्वास नहीं करतीं, लेकिन मेरा इनमें विश्वास है और बद-दुआओं में भी। अगर मैंने आपके खिलाफ कुछ भी गलत किया है या आपके बारे में कुछ बुरा सोचा भी हो, तो आपकी मां को मुझे और मेरे परिवार को शाप देना चाहिए। ... मुझे मालूम है कि उस मां की बद- दुआएं, शाप मेरी सभी खुशियों को खाक कर देंगे।
पूनम पांडे के कहने पर डीआईजी करता था परेशान
उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस के डीआईजी सुनील पारसकर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली मॉडल ने एक सनसनीखेज खुलासा कर इस मामले में पूनम पांडे का नाम लिया था।
पीड़ित मॉडल ने पुलिस को बताया था कि पूनम पांडे के कहने पर ही पारस्कर उसे परेशान करता था। उसने बताया कि पूनम और उसके बीच प्रतिद्वंद्विता होने की वजह से उसने ऐसा करवाया।
पुलिस पूनम पांडे से पूछेगी कि रेप के आरोपी डीआईजी पारस्कर से उनका क्या रिश्ता है? पीड़ित मॉडल ने आरोप लगाया था कि पूनम पांडे और डीआईजी के बीच नजदीकी रिश्ते हैं और पूनम के कहने पर ही डीआईजी ने उसे परेशान करना शुरू किया।