फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   ex lawyer claims model accused mumbai police dig for publicity

बिग बॉस में जाने के लिए मॉडल ने लगाया रेप का आरोप!

Fri, 08 Aug 2014 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 08 Aug 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
ex lawyer claims model accused mumbai police dig for publicity

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और डीआईजी सुनील पारस्कर पर रेप का आरोप लगाने वाली मॉडल अब खुद विवादों में घिर गई है। दरअसल, मॉडल से रेप के आरोप का सामना कर रहे डीआईजी सुनील पारसकर का चार दिन पहले ही शिवसेना ने बचाव किया था और अब इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है।

विज्ञापन


मॉडल के पूर्व वकील की ओर से बीते दिन किए गए एक दावे ने मामले को काफी संदेहास्पद बना दिया है। शिकायतकर्ता मॉडल के पूर्व वकील ने क्राइम ब्रांच को बताया कि उन्हें जब लगा कि वह यह सब पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं, तो मैंने आगे उनका केस लड़ने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


वकील रिजवान सिद्दीकी ने मुंबई पुलिस को सीसीटीवी फुटेज, बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग, चैट और मेसेज की डीटेल्स क्राइम ब्रांच को सौंपी है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बातचीत के दौरान मॉडल वकील से डीआईजी पारसकर को फंसाने को लेकर साजिश रचने को कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी- मॉडल रेप मामले में नया ट्विस्ट

ex lawyer claims model accused mumbai police dig for publicity

सिद्दीकी ने कहा कि मॉडल ने उसे बताया था कि वह टीवी शो में शामिल होने के लिए विवाद खड़ा करना चाहती है। शिकायतकर्ता ने सिद्दीकी से पुलिस अधिकारी को परेशान करने संबंधी कहानी के बारे में सोचने के लिए कहा था।

सिद्दीकी ने दावा किया कि मेरी मुवक्किल ने मुझे यह बात नहीं बताई थी कि वह और पारस्कर एक दूसरे के करीब हैं। मुझे अपनी मुवक्किल की ओर से लगाए गए आरोपों में कोई वास्तविकता नजर नहीं आई।

रिजवान सिद्दकी का कहना है कि मैं मॉडल को ढाई साल से जानता हूं। उन्हें एक बड़े रियलिटी शो में जाना था इसलिए उन्होंने मुझसे कहा था उन्हें कंट्रोवर्सी करनी है ताकि पब्लिसिटी मिले। उन्होंने मुझे कभी नहीं कहा कि उनके साथ रेप हुआ है।

मशहूर होने के लिए पुलिस का इस्तेमाल

ex lawyer claims model accused mumbai police dig for publicity

बातचीत के एक हिस्से में मुंबई के पुलिस कमिशनर राकेश मारिया की भी चर्चा है। मतलब यह कि मशहूर होने के लिए पुलिस के इस्तेमाल की भी तैयारी थी। गौर करने वाली बात है कि पूर्व वकील के साथ कथित बातचीत में कहीं भी मॉडल ने बलात्कार या छेड़छाड़ का जिक्र नहीं किया है।

मेरी मुवक्किल ने मुझे बताया कि वह पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रही है। वह टीवी शो में शामिल होना चाहती थी। जब मुझे पता चला कि मॉडल मेरे नाम और रेपुटेशन का दुरुपयोग कर रही है तो मैंने पीछे हटने का फैसला किया।

मैंने सीसीटीवी सबूत और अपना वर्जन पुलिस को दे दिया है। मॉडल की शिकायत पर 23 जुलाई को मलवानी पुलिस थाने में पारस्कर के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इसमें पूनम पाण्डेय की एंट्री क्यों हुई?

ex lawyer claims model accused mumbai police dig for publicity

अब सवाल ये उठता है कि इस मामले में पूनम पाण्डेय की एंट्री क्यों हुई? इसकी वजह बताया जा रहा है दोनों मॉडल्स की आपसी प्रतिद्वंदिता।

रिजवान सिद्दकी के मुताबिक आरोप लगाने वाली मॉडल का ऐसा कहना था कि वो जहां भी काम के लिए जाती है, पूनम पाण्डेय उसकी प्रतिद्वदी होती है। दोनों के काम समान है। उसे ऐसा लगता था कि उस रियलिटी शो में उसकी जगह कहीं वो न चली जाए।

पूनम पांडेय के कारण हुआ डीआईजी व मॉडल में बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed