{"_id":"c29a88f81544729d4b4f02a58e864e36","slug":"abhishek-bachchan-go-to-south-films-hindi-news-rm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड से दूर जाएगा अमिताभ का बेटा ","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
बॉलीवुड से दूर जाएगा अमिताभ का बेटा
Updated Wed, 17 Sep 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने कैरियर को लेकर बहुत गंभीर हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में पिटी थीं और ‘धूम-3’ का क्रेडिट आमिर खान के हिस्से चला गया था। अब ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में भी एक टीम है, जिसे शाहरुख खान लीड कर रहे हैं।
विज्ञापन
अतः समझा जा सकता है कि अभिषेक कितने नोटिस किए जाएंगे। ऐसे में पता चला है कि जूनियर बी अब साउथ में किस्मत आजमाना चाहते हैं। उनकी कुछ तमिल निर्देशकों से बातचीत चल रही है। अच्छी स्क्रिप्ट मिल गई तो समझो काम हो गया।
विज्ञापन
शर्लिन आएंगी या नहीं?
बिग बॉस-8 के प्रतियोगियों के नाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है। छोटे-बड़े पर्दे के तमाम सितारों के नाम लिस्ट में आ रहे हैं। लेकिन एक नाम सबको चौंका रहा है, वह है सेक्सी सिंगर-ऐक्टर-मॉडल शर्लिन चोपड़ा का।
सवाल उठ रहा है कि आखिर उन्हें क्यों नए सीजन में बुलाया जा सकता है? जानकारों का कहना है कि शर्लिन पिछले कुछ समय से प्लेबॉय पत्रिका में छपने अपने न्यूड चित्रों के लिए सुर्खियों में हैं। ऐसे में उनकी एंट्री तो बनती है।

सलमान संग आएंगे नील
नील नितिन मुकेश को लोग भूलने के कगार पर हैं। जॉनी गद्दार से कैरियर शुरू करने वाले इस हीरो ने लाइन से प्लेयर, 3जी, शॉर्टकट रोमियो और डेविड जैसी सुपर फ्लॉप फिल्में दी हैं।
लेकिन फिलहाल वह राहत की सांस ले रहे हैं कि सलमान खान के डबल रोल वाली प्रेम रतन धन पायो में उन्हें सल्लू मियां के सौतेले भाई का रोल मिल गया है। परंतु मुश्किल यह है कि जब सलमान डबल रोल में हैं, तो नील के लिए पर्दे पर कितनी जगह निकल पाएगी? नितिन फिलहाल यह सोचने की स्थिति में नहीं हैं।