अपनी दोनों पत्नियों से क्यों अलग हुए अनुराग?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग कश्यप की पहली शादी तब की फिल्म पत्रकार और अब फिल्म संपादक आरती बजाज से हुई। इनकी शादी 2003 में हुई थी। फिल्मों का प्रति इनका रुझान ही इन्हें पास लाया।
आरती फिल्म एडीटर हैं। आरती के खाते में जब वी मेट, हनीमून ट्रैवल्स, देव डी, आमिर, रॉकस्टार और हाईवे जैसी सफल फिल्में हैं। वह आज भी फिल्म संपादन के काम में व्यस्त हैं।
अनुराग की फिल्म ‘पांच’ एडिट करते वक्त ही दोनों करीब आए थे। बाद में यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई और अनुराग इसे रिलीज नहीं कर पाए। एक इंटरव्यू में अनुराग ने स्वीकार्य किया था कि आरती से अलग होने की वजह उनकी खुद की कुंठा थी।
वह स्वंय में इतने आत्मकेंद्रित और आत्मसंतुष्ट हो गए थे कि कोई भी औरत इस बात को स्वीकार्य नहीं करती। 2009 में इनकी शादी टूट गई। हालांकि यह तलाक होने से पहले ही अलग-अलग रहने लगे थे।
फिर कल्कि आईं जिंदगी में
आरती से अलग होने के बाद अनुराग का नाम कई उभरती हुई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया। लेकिन देव डी की शूटिंग के दौरान वह कल्कि कोचलीन के करीब आए।
बतौर अनुराग मैंने और कल्कि दोनों ने ही एक-दूसरे का खालीपन भरा। 30 अप्रैल, 2011 में अनुराग ने कल्कि से उनके ऊटी वाले घर में शादी की। बाद में इस रिश्तें में भी तल्खी आने लगीं।
कहा गया कि अनुराग की जिंदगी में दूसरी लड़कियां शादी के बाद भी नहीं गईं। इनमें से सबसे उपर नाम गैंग्स ऑफ वासेपुर की अभिनेत्री हुमा कुरैशी का रहा। लेकिन हुमा और अनुराग दोनों ने ही इन बातों को खारिज किया।
अनुराग और कल्कि अलग-अलग रहना शुरू कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में अनुराग ने कहा था कि अलग होने के बाद भी मैं और कल्कि दोस्त हैं और एक-दूसरे से अपनी समस्याएं शेयर करते रहते हैं।