सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   box office collection of singham

कमाई के ढेरों रिकॉर्ड बना देगी 'सिंघम रिटर्न्स'

Updated Tue, 19 Aug 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
box office collection of singham
विज्ञापन

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम रिटर्न्स शानदार कारोबार कर रही है। रिलीज के चार दिनों के भीतर इस फिल्म ने 91 करोड़ रूपए कमा लिए हैं। फिल्म ने सोमवार को भी अच्छा कारोबार किया। जन्माष्टमी की छुट्टी का सीधा लाभ फिल्म को मिला। इस फिल्म ने सोमवार को 14 करोड़ कमाए। शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने 77 करोड़ की आमदनी की थी। इतने तेज पैसा कमाने वाली यह अजय देवगन की पहली फिल्म बन गई है। हां रोहित शेट्टी इसके पहले चेन्नई एक्सप्रेस में कुछ ऐसा ही सफलता का स्वाद चख चुके हैं।

Trending Videos

मंगलवार को 100 करोड़ के क्लब में?

box office collection of singham

फिल्म को जिस तरह से रिस्पांस मिल रहा है उसे देखकर लग रहा है कि यह फिल्म मंगलवार की शाम तक 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो जाएगी। अभी यह फिल्म इस क्लब में महज 9 करोड़ की दूरी पर है। मंगलवार को यह फिल्म 9 करोड़ आसानी से कमा लेगी। चूंकि इस शुक्रवार भी कोई बड़ी फिल्म नहीं है तो उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म आसानी के साथ 150 करोड़ के क्लब में पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कुमार की फिल्म भी हिट

box office collection of singham

पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म इंटरटेनमेंट भी हिट की तरफ बढ़ चली है। इस सोमवार को भी फिल्म ने 2 करोड़ कमाए। यह तब है जब दर्शकों के पास सिंघम और किक जैसी फिल्में अभी भी विकल्प के रूप में हैं। साजिद-फरहाद निर्देशित यह फिल्म साढ़े 68 का कारोबार कर चुकी है। यदि इस फिल्म में ओवरसीज और म्यूजिक से कमाई भी जोड़ ली जाए तो निश्चित ही यह आंकड़ा 100 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

चौ‌थे पायदान पर पहुंची किक

box office collection of singham

किक हिंदी सिनेमा की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म अब तक ओवरसीज मार्केट में 374 करोड़ कमा चुकी है। तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी फिल्म दर्शक बटोर रही है। अब ओवरसीज मार्केट में तीन फिल्में किक से आगे रह गई हैं। किक से ठीक  आगे आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स है। यह फिल्म अब तक 395 करोड़ कमा चुकी है। उसके बाद किक का मुकाबला चेन्नई एक्सप्रेस से है। यह फिल्म 422 करोड़ कमाकर नंबर दो पर बनी हुई है। आमिर खान की ही फिल्म 542 करोड़ कमाकर अभी तक नंबर एक की कुर्सी पर काबिज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed