दिलवाले 270 करोड़ पार, बाजीराव मस्तानी कहां पहुंची?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स आफिस पर कमाई करने को लेकर फिल्म दिलवाले और बाजीराव मस्तानी में करारी टक्कर चल रही है। कभी बाजीराव मस्तानी, दिलवाले को पटखनी दे रही है तो कोई-कोई ऐसा दिन भी आ रहा है, जब दिलवाले को आगे बाजीराव चित हो जा रही है।
दोनों की इस मुठभेड़ में हो ये रहा है कि भारतीय दर्शकों की जेबें खूब खाली हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक टिकटों की कीमत में अलग-अलग श्रेणी के सिनेमाघरों में औसतन 100 से 300 रुपये तक का इजाफा करके बेची गई हैं। बीते 10 दिनों में यानि जब से दिलवाले और बाजीराव मस्तानी एक साथ रिलीज की गई हैं, मल्टीप्लेक्सों के सामान्य टिकट 250 से 500 रुपये और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के टिकट 150 से 250 रुपये तक बढ़ाकर बेचे गए हैं।
यही वजह रही है कि फिल्मों की कमाई दिन-दूने रात चौगुने बढ़ रही है। अभी बॉलीवुड इतिहास में ऐसा नहीं कभी नहीं हुआ कि दो फिल्में एक साथ रिलीज हो और दोनों ही इतने बड़े स्तर पर कमाई करें। अगली स्लाइड में जानिए, बीते 10 दिनों में दिलवाले और बाजीराव मस्तानी ने कमाया कितना।
ये रही दिलवाले की कमाई
दिलवाले की कमाई की बात करें तो पहली चौंकाने वाली बात ये है कि फिल्म ने देश में जो कारोबार किया, वो किया; विदेशी सिनेमाघरों की टिकट खिड़कियों की कमाई भी 100 करोड़ पार गई है। फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक दिलवाले ने शुरुआती 10 दिनों में विदेशी बाजार से 110 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
#Dilwale is FANTASTIC Overseas. 10-day total [till Sun]: approx $ 16.75 million [₹ 110.83 cr]. UAE+GCC alone contributed $ 6.3 million. WOW!
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 28, 2015
बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के विश्वसनीय आंकड़े रखने वाली वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक दिलवाले की पूरी कमाई यानि की वैश्विक कमाई (घरेलू और विदेशी बाजारों के सिनेमाघरों की टिकट खिड़कियों से होने वाली कमाई को जोड़कर) करीब 269-270 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
यह महज सलमान की फिल्में बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो से पीछे हैं। वर्ना साल 2015 में आई ऐसी कोई फिल्म नहीं है, जिसने दो सप्ताह में इतनी कमाई की हो। हालांकि शाहरुख खान अपनी फिल्म की इस कमाई से खुश नहीं हैं। वह सलमान को पछाड़ना चाहते थे। अगली स्लाइड में जानिए, बाजीराव मस्तानी का बॉक्स आफिस कलेक्शन कहां पहुंचा।
बाजीराव मस्तानी का बॉक्स आफिस कलेक्शन कहां पहुंचा
पहले दिन दिलवाले की तुलना में बुरी तरह पिछड़ चुकी संजय लीला भंसाली फिल्म इस कदर वापसी कर लेगी किसी को उम्मीद नहीं थी। दिन ऐसे भी आए कि दिलवाले का कलेक्शन पिछड़ गया और बाजीराव उस पर सवार हो गई। लेकिन दिलवाले की कुल कमाई हमेशा ही बाजीराव मस्तानी से आगे रही।
बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक बाजीराव मस्तानी की कुल कमाई यानि वैश्विक कमाई भी 200 करोड़ पार गई है। घरेलू बाजार में बाजीराव मस्तानी की 10 दिन की कमाई भी 108.7 करोड़ पहुंच गई है। अभी बाजीराव मस्तानी की शानदार कमाई जारी है। फिल्म 10वें दिन 11.5-12 करोड़ रुपये की कमाई की।
आमतौर पर 10वें दिन इतनी कमाई करने वाली फिल्मों ने बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। माना जा रहा है कि बाजीराव मस्तानी भी उसी ओर अग्रसर है। जानकारों की माने तो न्यू ईयर की छुट्टियां बीतते-बीतते बाजीराव मस्तानी दिलवाले को कुल कमाई के मामले में भी पीछे कर देगी।