फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Drishyam first weekend collection

'दृश्यम' ने कमा लिए इतने रुपये, 'भाईजान-बाहुबली' पिछड़े

Sat, 08 Aug 2015 03:00 PM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 03:00 PM IST
विज्ञापन
Drishyam first weekend collection

औसत शुरुआत के बाद पिछले सप्ताह रिलीज हुई अजय देवगन और तब्बु की फिल्म दृश्यम ने अब बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म ने इस सप्ताह कमाई के मामले में सलमान खान की बजरंगी भाईजान और भारत की सबसे महंगी फिल्म बाहुबली को पछाड़ दिया है।

विज्ञापन


सलमान की बजरंगी भाईजान ने बीते शनिवार को 6.80 करोड़, रविवार को 9.07 करोड़, सोमवार करे 2.75 करोड़, मंगलवार को 2.63 करोड़, बुधवार को 2.45 करोड़, बृहस्पतिवार को 2.25 करोड़ और शुकव्रार को 1.45 करोड़ की कमाई की। यानि सप्ताह में कुल 27.4 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन


जबकि जबर्दस्त विजुअल इफेक्ट से सजी भारत की सबसे महंगी ‌फिल्म बाहुबली के हिन्दी संस्करण ने बीते शुक्रवार को 1.60 करोड़, शनिवार को 2.70 करोड़, रविवार 3.40 को करोड़, सोमवार को 1.20 करोड़, मंगलवार को 1.10 करोड़, बुधवार को 1 करोड़, बृहस्पतिवार को 1.10 की कमाई की। यानि सप्ताह में कुल 12.10 करोड़ कमाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन दृश्यम ने इन दोनों को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है। जानिए, दृश्यम ने पहले सप्ताह कमाया कितना...

जानिए, दृश्यम ने पहले सप्ताह कमाया कितना

Drishyam first weekend collection

अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि 'दृश्यम' कमाई और सम्मान दिलाने वाली एक दुर्लभ है। फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस पर 30.03 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अजय ने ट्वीट में लिखा, `मैं 'दृश्यम' को मिल रही प्रतिक्रिया से बहुत संतुष्ट हूं। यह उन दुर्लभ फिल्मों में से एक है जो आपको कमाई के साथ-साथ एक कलाकार के तौर पर सम्मान भी दिलाती है।`

निशिकांत कामत निर्देशित 'दृश्यम' जज्बातों और रोमांच से भरी फिल्म है, जो एक स्थानीय केबल ऑपरेटर विजय सल्गाओंकर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में तब्बू आईजी मीरा देशमुख की भूमिका में हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेत्री श्रिया सरन भी अहम भूमिका में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed