फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Inner conflicts between bollywood actress

आपस में बिल्लियों की तरह लड़ती हैं हीरोइनें, बस पता नहीं चल पता

Tue, 08 Dec 2015 01:24 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
Inner conflicts between bollywood actress

समान पीढ़ी की अभिनेत्रियां अक्सर टकरा जाती हैं। इधर बॉलीवुड में दो ऐसे मामले चर्चा में है जिनमें सीनियर अभिनेत्रियां नई लड़कियों को आंखें दिखा रही हैं। काजोल का गुस्सा जग-जाहिर है। चर्चा है कि नई-नवेली कृति सेनन इन दिनों उनके निशाने पर हैं। जबकि मलाइका अरोड़ा खान ने हुमा कुरैशी को मेक-ओवर यानी रंग-ढंग-अंदाज बदलने की जरूरत बताई है। नई हीरोइनों ने खुल कर जवाब दिए तो ये झगड़े जल्द ही सामने आ जाएंगे।

विज्ञापन


बॉलीवुड में हीरोइनों के कैंप इस आधार पर भी बनते हैं कि वे अंदर किसी रसूखदार परिवार से संबंधित हैं या फिर बाहर से आकर पैर जमा रही हैं। काजोल और मलाइका अरोड़ा खान बॉलीवुड के प्रभावशाली परिवारों से हैं। काजोल की अभिनय प्रतिभा के तो लाखों कायल हैं, लेकिन मलाइका आइटम डांस से उपर नहीं उठ सकीं। इसके बावजूद परिवार की वहज से उनका अच्छा खासा असर है।
विज्ञापन


इन दोनों के निशाने पर आजकल दिल्ली से आई नई लड़कियां हैं। ये हैं, कृति सेनन और हुमा कुरैशी। बताया जाता है कि 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म से पहले कृति की बढ़ती लोकप्रियता जहां काजोल को परेशान कर रही है, वहीं मलाइका पारिवारिक कारणों से हुमा से नाराज हैं। काजोल जहां चुप होकर नाराजगी दिखा रही हैं, वहीं मलाइका ने खुल कर हुमा पर हमला किया है। पहले देखते हैं काजोल का मामला।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माता-निर्देशक भी उनकी सुनते हैं!

Inner conflicts between bollywood actress

काजोल का नाम उन अभिनेत्रियों में आता है जिनका गुस्सा तेज माना जाता है। वह बॉलीवुड के एक नामी परिवार से हैं। उनके पति अजय देवगन का अच्छा प्रभाव है। खुद काजोल की गिनती अच्छी अभिनेत्रियों में होती है। उनके फैन्स की संख्या लाखों में हैं। ऐसे में इंडस्ट्री में उनके तुनकमिजाज स्वभाव को लेकर साथ काम करने वाले ऐक्टर मुंह नहीं खोलते, पंगा लेना तो दूर की बात है। निर्माता-निर्देशक भी उनकी सुनते हैं। ऐसे में लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहीं काजोल को लेकर जो चर्चाएं आ रही हैं, वे उनकी इसी इमेज को और पुख्ता करती हैं।

बताया जा रहा है कि काजोल के गुस्सैल स्वभाव का शिकार इन दिनों उनकी फिल्म में काम कर रही कृति सेनन हो रही हैं। कृति की अभी तक एक ही फिल्म हीरोपंती रिलीज हुई है। कृति के करीबियों की मानें तो वह सिर्फ इस बात से बहुत खुश हैं कि उन्हें बॉलीवुड के सुपरसितारे कहलाने वाले चेहरों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। इसलिए वह बात का बतंगड़ बनाना नहीं चाहतीं। उन्हें यह भी मालूम है कि फिल्म के प्रमोशन कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएंगे और रिलीज के बाद उन्हें सीनियर अभिनेत्री के साथ मेल-मुलाकात रखने की भी कोई जरूरत नहीं होगी।

कृति को अपनी सीनियर के व्यवहार की तल्खी झेलनी पड़ रही है?

Inner conflicts between bollywood actress

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस फिल्म के एक कार्यक्रम में पिछले दिनों काजोल ने न केवल खुद को कृति से दूर रखा बल्कि यह भी कोशिश की फोटोग्राफर दोनों को एक फ्रेम में कैद न कर सकें। काजोल की पूरी कोशिश यही थी कि उनकी तस्वीर फिल्म के सुपर सितारे के साथ ही रहे।

वहीं एक अन्य कार्यक्रम में काजोल का व्यवहार ऐसा रहा कि जैसे वह कृति को पहचानती ही नहीं। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो काजोल ने शूटिंग के दौरान भी कृति के साथ किसी को-स्टार जैसा व्यवहार नहीं किया। जबकि कृति ने अपनी तरफ से कभी किसी से इस बारे में शिकायत नहीं की क्योंकि वह इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रही हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो यहां रोमांस का फोकस वरुण धवन और कृति सेनन के हिस्से है। ऐसे में धीरे-धीरे मीडिया के आकर्षण का केंद्र भी यह जोड़ी होती जा रही है। युवाओं में भी वरुण-कृति को लेकर उत्सुकता पैदा हो गई है। क्या यही वजह है कि कृति को अपनी सीनियर के व्यवहार की तल्खी झेलनी पड़ रही है?

दूसरा मामला मलाइका अरोड़ा खान का है

Inner conflicts between bollywood actress

दूसरा मामला मलाइका अरोड़ा खान का है जो बताता है कि बॉलीवुड की सीनियर अभिनेत्रियां इंडस्ट्री के बाहर से आने वाली लड़कियों के प्रति अच्छी राय नहीं रखतीं, न ही वह उन्हें स्तर में अपने बराबर मानती हैं।

हाल में टीवी के एक चैट शो में जब मलाइका से पूछा गया कि बॉलीवुड की ऐसी कौन सी सेलेब्रिटी हैं, जिसे उनके हिसाब से मेक-ओवर की जरूरत है? तब मलाइका ने हुमा कुरैशी का नाम लिया। सुनने वाले चौंक गए कि आखिर मलाइका ने इस नई अभिनेत्री पर क्यों तीर चलाया। जबकि हुमा बॉलीवुड की नई खूबसूरत-प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में उभर कर आ रही हैं।

मलाइका के हुमा पर इस हमले के बाद चर्चा है कि खान परिवार में हुमा कुरैशी-सोहेल खान की नजदीकियों की वजह से हलचल है। सलमान खान और अरबाज खान के छोटे भाई सोहेल की वैवाहिक जिंदगी में कड़वाहट पर बातें तो कुछ समय से छन कर आ रही थीं, लेकिन पिछले कुछ महीनों में हुमा से उनकी डेटिंग की खबरें मीडिया में सुर्खियां बन गईं।

खान परिवार की महिलाओं को पसंद नहीं आ रही हैं और हुमा

Inner conflicts between bollywood actress

यह भी कहा गया कि सोहेल ने हुमा को एक कार गिफ्ट की और उनके लिए फ्लैट की तलाश में हैं। दोनों की मुलाकात कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिये हुई थी। दोनों को पिछले साल आईपीएल मैचों के दौरान भी साथ देखा गया था।

जानकारों का कहना है कि ये बातें खान परिवार की महिलाओं को पसंद नहीं आ रही हैं और हुमा उनकी आंख की किरकिरी बन गई हैं। यही वजह है कि जब मेक-ओवर पर सवाल आया तो मलाइका ने हुमा पर तीर चला दिया।

उल्लेखनीय है कि कई बार हुमा के बारे में कहा गया कि वह पारंपरिक अभिनेत्रियों की तुलना में मोटी हैं। फिल्म बदलापुर के लिए उन्होंने अपना वजन भी कम किया था। अब देखना रोचक होगा कि आने वाले दिनों में क्या कृति और हुमा इन हमलों पर कोई पलटवार करेंगी या फिर खामोश ही रह जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed