{"_id":"2b1694c2a6827dbdb0282a4584ebabe9","slug":"no-film-of-salman-thie-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: सलमान की खामोशी, अर्जुन का कंडोम","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
चर्चा में: सलमान की खामोशी, अर्जुन का कंडोम
मुंबई ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2013 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में कई चर्चाएं इन दिनों तेजी के साथ चल रही हैं। इनमें से एक बड़ी चर्चा सलमान खान की खामोशी पर है तो दूसरी अर्जुन रामपाल के कंडोम बेचने को लेकर भी है। कुछ चर्चित मामले पूनम पांडेय और बिग बॉस के भी हैं।
विज्ञापन
*तीन साल से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले सलमान खान इस बार खामोश हैं। ईद पर वे लंदन में ‘किक’ की शूटिंग करेंगे। वहीं उनके पिता सलीम खान का इसी दौरान के कैटेरक्ट का ऑपरेशन मुंबई में होगा। सलमान उनके स्वास्थ के लिए भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
*साजिद खान से ब्रेक होने के बाद जैकलीन फर्नांडीज ने अपने लॉकेट भी बदल लिया है। साजिद से प्यार के दिनों में वह अरबी लिपी में लिखा भगवान का नाम गले में डाले हुए थीं, इधर उन्होंने एक बार फिर क्रॉस धारण कर लिया है। इस सोच को क्या कहेंगे!
विज्ञापन
*बिग बॉस के सातवें सीजन के लिए नामों की अटकलें शुरू हो चुकी हैं। कैरियर के ढलान पर आ चुके हरभजन सिंह, युवराज सिंह और श्रीसंत से लेकर क्रिकट पर फिदा पूनम पांडे का नाम भी चर्चा में है। नशा के पिट जाने के बाद क्या मान लिए जाए, पूनम के पास दिखाने को कुछ नहीं बचा...!
*पूजा बेदी और सनी लियोन के बाद अर्जुन रामपाल कंडोम बेचते नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि एक कंपनी ने उन्हें अपने ब्रांड के प्रचार के लिए चुना है। लेकिन अर्जुन मोटी रकम मांग रहे हैं। कंपनी थोड़ा हिचक रही है। अर्जुन को लगता है कि उनके प्रचार से कंपनी को फायदा होगा, कंपनी सोच रही है कंडोम बेचने से अर्जुन की महिला प्रशंसकों की संख्या में भारी इजाफा होगा।
*सोनाक्षी सिन्हा अपनी साड़ी वाली इमेज से खुश हैं और बिकनी से दूर रहने की बात करती हैं। लेकिन सूत्रों को कहना है कि यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट हैं। सोनाक्षी बिकनी पहनने को राजी हैं, बशर्ते कोई डायरेक्टर तो ऐसा मिले जो उन्हें बिकनी में स्लिम एंड ट्रिम दिखा सके। आपकी नजर में हो कोई ऐसा तो सोनाक्षी को बताइए...!