{"_id":"dea7163896482483137b004170162f14","slug":"now-good-time-for-amrita-rao","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल गया है अमृता राव के लिए वक्त","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
बदल गया है अमृता राव के लिए वक्त
हरि मृदुल
Updated Sat, 10 Aug 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जब अच्छा वक्त आता है, तो कुछ इसी अंदाज में आता है। काफी समय से अमृता राव किसी भी फिल्म में नहीं दिख रही थीं। लोग उन्हें भूलने लगे थे कि इसी बीच आई फिल्म 'जॉली एलएलबी'। सुभाष कपूर की इस कॉमेडी फिल्म में अमृता राव ने अपने अभिनय के ऐसे जलवे दिखाए कि आलोचकों की बोलती बंद हो गई।
Trending Videos
इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर फतह हासिल की, बल्कि समीक्षकों का भी दिल जीत लिया। अब इधर अमृता काफी व्यस्त हैं। इस साल उनकी दो और फिल्में 'सत्याग्रह' और 'सिंह साहब द ग्रेट' रिलीज होने जा रही हैं। ये दोनों ही बड़े बजट और बड़ी स्टारकास्ट की फिल्में हैं। जहां 'सत्याग्रह' का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है, वहीं 'सिंह साहब द ग्रेट' अनिल शर्मा की फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'सत्याग्रह' में अमृता को अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल और मनोज बाजपेयी जैसे अदाकारों का साथ हासिल हुआ है, तो 'सिंह साहब द ग्रेट' में उनके हीरो सनी देओल हैं। यह भी एक इत्तफाक है कि दोनों ही फिल्में मनोरंजन के साथ आज के सामाजिक यथार्थ को सामने रखने के लिए बनाई गई हैं।
अमृता कहती हैं, वाकई यह साल मेरे लिए बहुत खास है। मेरे कैरियर में एक नया मोड़ आ चुका है। जॉली एलएलबी के हिट होने के बाद अब मैं भी हिट हूं। अमृता अपने आपको बहुत किस्मत वाली मानती हैं कि उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला है। वे सत्याग्रह में बिग बी की बहू बनी हैं। बकौल अमृता, उनके लिए यह भूमिका काफी कठिन थी।
वे अपने किरदार के बारे में बताती हैं, मैं सुमित्रा नाम की एक ऐसी युवती के रोल में हूं, जो एक छोटे शहर की रहनेवाली है। वह ईमानदार और मजबूत इरादों वाली है। वह अपने ससुर के साथ पग पग पर खड़ी है, इसलिए जल्द ही वह सत्याग्रह आंदोलन का हिस्सा बन जाती है। वे बताती हैं कि अजय देवगन के साथ तो उन्होंने लीजेंड ऑफ भगत सिंह, शिखर और मस्ती जैसी फिल्मों में काम किया है, लेकिन अमित जी के साथ वे पहली बार काम कर रही हैं।
खास बात यह है कि वे बिग बी की फिल्म में न केवल अहम किरदार निभा रही हैं, बल्कि उनके बहुत से इमोशनल सीन भी उन्होंने अभिनीत किए हैं। फिल्म सिंह साहब द ग्रेट की बात करें, तो इसमें अमृता की भूमिका एक टीवी जर्नलिस्ट की है। शिखा चतुर्वेदी नाम के किरदार में वे सनी देओल से टकराती दिखेंगी। सनी इस फिल्म में पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक जिले के कलेक्टर बने हैं। इस किरदार को निभाने के लिए अमृता ने कई न्यूज एंकर्स और रिपोर्टरों से प्रेरणा ली है।
उनका कहना है कि आज की तारीख में मीडिया बहुत ताकतवर हो चुका है। अगर मीडिया के लोग किसी बड़े उद्देश्य से जुड़ जाएं, तो देश की तकदीर बदल सकती है। सिंह साहब द ग्रेट में भी सत्याग्रह की तरह ही आज की विषम परिस्थितियों को दर्शाया गया है। दोनों ही फिल्मों में आम आदमी की पीड़ा दर्ज की गई है, लेकिन इस अंदाज में कि वह भाषणबाजी न लगे।
मैसेज के साथ मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा गया है। अमृता का कहना है कि वे भाग्य में बहुत भरोसा रखती हैं। बीच में उनका कैरियर थोड़ा डगमगा गया था। विवाह जैसी हिट फिल्म देने के बाद राजश्री बैनर की अगली फिल्म लव यू कलाकार बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।
इन्हीं दिनों उन्होंने बड़े बैनर्स की तीन फिल्में साइन की थीं, लेकिन सारे प्रोजेक्ट गड़बड़ा गए। परंतु इस साल रिलीज हुई फिल्म जॉली एलएलबी ने उन्हें एक बार फिर स्थापित कर दिया है। फिर से उन पर निर्माताओं की नजरें पड़ चुकी हैं और उन्हें कई अच्छे ऑफर मिल रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X