पूनम पांडे ने कहा, 'पीएम मोदी मुझे बेहद पसंद हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने बीबीसी से बातचीत में कहा है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी से बहुत प्रभावित हैं। बीबीसी के साथ किए विशेष गूगल हैंगआउट में उन्होंने कहा,'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आदर्श नेता मानती हूं और उन्हें फॉलो भी करती हूं, जैसे वो लोगों को हैंडल करते हैं, उनकी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी मुझे बहुत पसंद आती है'
पूनम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी युवाओं को 'टार्गेट' करते हैं जो सराहनीय है। हालांकि बिहार के नेता लालू प्रसाद यादव पर कोई टिप्पणी करने से उन्होंने इंकार कर दिया।
उनसे दादरी में कथित तौर पर बीफ खाने से उठे विवाद और हत्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं इस बारे में कुछ नहीं जानती हूं और ना ही कुछ कहना चाहती हूं, मैं अपनी आने वाली फिल्म हेलेन के काम में बहुत व्यस्त हूं।'
'पूरे कपड़ों से कोई अच्छी लड़की नहीं बनती'
पूनम का कहना है कि केवल पूरे कपड़े पहन लेने से कोई अच्छी लड़की बन जाए ये जरूरी नहीं। पूनम से बीबीसी की पूरी बातचीत कुछ इस तरह रही।
सवाल: आपने जिस तरह से सोशल मीडिया पर खुद को लोकप्रिय बनाया, वो रास्ता क्यों चुना?
पूनम: जितना सोचा था, सोशल मीडिया की ताकत को वो उससे कहीं ज्यादा निकली।
सवाल: मॉडलिंग में आने से पहले आप एक खेल भी खेलती थीं। आप किस खेल से जुडी थीं?
पूनम: मुझे पता है आप क्रिकेट की बात कर रही हैं और उसमें बहुत बडा योगदान था।
सवाल: हम आपके वर्ल्ड कप वाले ट्वीट की बात नहीं कर रहे। आप कॉलेज में भी खेलती थीं। उसके बारे में बताएं?
पूनम: मैं एक एथलीट थी। हाई जंप, रिले रेस में काफी हिस्सा लिया है।
'आज की लड़की बहुत स्मार्ट है'
सवाल: साजिद मोहम्मद अली ने पूछा है कि जो इंसान खुद एक सवाल है उनसे क्या सवाल पूछना।
पूनम: शुक्रिया, ये प्रश्न पूछने के लिए। मैं इस पर क्या कहूं। आपने जो ये सवाल पूछा उसके लिए शुक्रिया।
सवाल: आपके मुताबिक एक अच्छी लडकी क्या है?
पूनम: ये बताना बहुत ही स्टूपिड होगा। गुड गर्ल की कोई परिभाषा नहीं होती। ऐसा नहीं होता कि आप ये करोगे तभी अच्छी लडकी बनोगे।
सवाल: क्या आप अच्छी लडकी हैं?
पूनम: मैं इसमें नहीं विश्वास नहीं रखती। पूरे कपडे पहनकर कोई अच्छी लडकी नहीं बन जाता।
सवाल: महेश पालीवाल पूछते हैं अगर भारतीय लडकी आप जैसी जीवनशैली अपनाए तो कैसे रहेगी?
पूनम: वो कैसे जानते हैं कि भारतीय लडकी क्या करती है। आज की लडकी बहुत स्मार्ट है। वो मेरे जैसी लाइफस्टाइल अपनाए या न अपनाए यह उसकी मर्जी है।
'अभी किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहती'
सवाल: राका गुरू पूछते हैं कि आप ब्राहमण परिवार से हैं। आपके माता-पिता क्या सोचते हैं?
पूनम: मैं किसी को जज नहीं करती। लोग मुझे जज न करें।
सवाल: आपकी मम्मी ने मदर्स डे पर कहा था कि काश मेरी लडकी पूरे कपडे पहने और बाथरूम में फोटो न खींचे। अगर डॉटर्स डे होता तो आप क्या कहती उनसे?
पूनम: मैं उनसे बस सॉरी कह देती हूं कि बस इस बार हो गया सॉरी। वैसे भी मैंने अब सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करना काफी कम कर दिया है।
सवाल: आप न्यूज को काफी फॉलो करती हैं। ऐसे में दादरी में जो घटना हुई उस पर आपकी क्या सोच है
पूनम: मुझे नहीं पता अभी हाल ही में क्या हुआ है। मैं अभी एक फिल्म की शूटिंग कर रही हूं इसलिए मैं अभी किसी न्यूज या विवाद में नहीं पडना चाहती।
सवाल: सोशल मीडिया पर हर किसी को खुली जगह है हर किसी को खुली छूट है। क्या इस पर कोई रोक लगनी चाहिए।
पूनम: ये हमारे हाथ में है कि हम इसका कैसे इस्तेमाल करते हैं। इसके बहुत फायदे हैं जाहिर है लेकिन उसके नुकसान भी हैं। आप किसी को रोक नहीं सकते।
'थोड़ा बहुत तो सबके साथ होता है'
सवाल: क्या आपको कभी किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आपको परेशान किया। आपको बार-बार मैसेज भेजकर परेशान किया हो?
पूनम: नहीं, मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। थोडा बहुत होता है तो वो तो सबके साथ होता है।
सवाल: जब सोशल मीडिया पर लोग आपके पोस्ट पर गलत तरह से रिएक्ट करते हैं, तो कैसा लगता है?
पूनम: मैं इन चीजों से परेशान नहीं होती। अगर उस पर ध्यान देने लगी तो काम नहीं कर पाउंगी। मैं आपसे झूठ नहीं बोलूंगी लोग कहते हैं, लेकिन किसको परवाह है।
सवाल: अजय सिंह परमार पूछते हैं कि आप अपनी बहादुरी कहां से लाते हैं।
पूनम: मेरी यह बहादुरी मेरे चाहने वालों से ही आती है। वैसे मैं बहादुर नहीं हूं। मैं ज्यादा सोचती नहीं बस जो दिल में है बोल देती हूं।
सवाल: आशीष कुमार पूछते हैं कि लालू प्रसाद जिनके नौ बच्चे हैं, उनके बारे में क्या सवाल है।
पूनम: (हंसते हुए) क्या हम दूसरा सवाल पूछ सकते हैं।
सवाल: ऐक्टिंग करियर में क्या चल रहा है।
पूनम: 'हेलेन' फिल्म आ रही है। बस और काम करना चाहती हूं।
सवाल: अगले तीन साल में क्या करना चाहती है।
पूनम: जो भी करूंगी आपको जरूर पता लगेगा।