प्रीति जिंटा ने खोला मुंह, खोल दी अभिनेताओं की पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति जिंटा पिछले दो से तीन दिन से लगातार ट्विटर पर अपने फैंस से बात कर रही हैं और उनके सवालों के जवाब दे रही हैं। इसकी एक खास वजह है। प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में 17 साल का सफर तय कर लिया है। 21 अगस्त को प्रीति की पहली फिल्म 'दिल से' रिलीज हुई थी। प्रीति ने अपने करियर में सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है।
प्रीति ने खान तिकड़ी समेत कई सितारों के बारे में अपनी राय जाहिर की है। सलमान खान आज प्रीति जिंटा के सबसे क्लोज फ्रेंड में हैं। लेकिन अपने करियर के शुरूआती दौर में प्रीति का कहना है कि वो सलमान से बहुत डरती थी। प्रीति का सलमान के बारे में ट्वीट
The only actor I used to be scared of before I worked with him was @BeingSalmanKhan I don't know why but I was
विज्ञापन
विज्ञापन
'मुझे सिर्फ शाहरुख रुला सकते हैं'
प्रीति जिंटा ने कहा कि बॉलीवुड में एक ही ऐसा एक्टर है, जो मुझे रुला सकता है और वो शाहरुख खान हैं। प्रीति ने कहा कि ऐसा कई बार हुआ है जब शाहरुख के साथ कोई इमोशनल सीन करते हुए वो रोनो लगती थी। शाहरुख और प्रीति ने कई फिल्में साथ में की हैं। प्रीति ने अपने करियर की शुरूआत शाहरुख के साथ ही फिल्म 'दिल से' से की थी। शाहरुख के बारे में किया गया प्रीति का ट्वीट
The only actor who can make me cray at the drop of a hat in an emotion scene is @iamsrk omg ! I have cried in soooo many scenes with him
'रानी का थप्पड़ मेरे मां के चांटे से जोरदार था'
प्रीति जिंटा ने रानी मुखर्जी को बॉलीवुड में अपनी सबसे खास दोस्त बताया। उन्होने कहा कि रानी और मेरी हमेशा से बहुत जमती है। रानी के साथ फिल्म 'चोरी चोरी' की शूटिंग को याद करते हुए प्रीति ने लिखा कि इसका अनुभव मजेदार रहा।
फिल्म के एक सीन में रानी मुखर्जी ने प्रीति जिंटा को थप्पड़ मारा था। इस सीन की शूटिंग को याद करते हुए प्रीति ने कहा कि रानी का थप्पड़ मेरी मम्मी के थप्पड़ो के मुकाबले ज्यादा जोरदार था। रानी को लेकर प्रीति का ट्वीट
Rani's thappad in Chori Chori was harder than any of my moms thappads in life
बॉबी मेरे फेवरेट, सनी को बुलाती थी भय्या
Bobby Doel was and is my favorite
'सैफ बॉलीवुड के सबसे मजाकिया एक्टर हैं'
प्रीति ने सैफ अली खान के बारे में कहा कि सैफ बॉलावुड के सबसे ज्यादा मजाकिया इंसान हैं। उन्होने कहा कि सैफ के साथ सेट पर होना वाकई मजेदार होता है। सैफ को लेकर प्रीति का ट्वीट
The actor who I had the most fun with on any set was definitely Saif