{"_id":"c94cb56840f38fab76aace94fc180eb5","slug":"salman-khan-ajay-devgan-and-karan-johar-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली पर अजय-करन की चमक फीकी करेंगे सलमान","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
दीवाली पर अजय-करन की चमक फीकी करेंगे सलमान
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 30 Jul 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान ने शाहरुख खान से तो दोस्ती कर ली, लेकिन इस दोस्ती से अजय देवगन को नुकसान होने जा रहा है। पिछले दिनों खबर थी कि सलमान ने अपनी फिल्म सुल्तान को 2016 की ईद पर न रिलीज करने का फैसला किया क्योंकि उस दिन शाहरुख खान की रईस रिलीज होनी है। बताया जा रहा है कि सलमान अब सुल्तान को 2016 की दीवाली पर रिलीज करेंगे। इससे साफ है कि उनकी टक्कर अजय देवगन और करन जौहर से होगी।
Trending Videos
उल्लेखनीय है कि अजय की महत्वाकांक्षी फिल्म शिवाय और करन जौहर की ऐ दिल है मुश्किल दीवाली 2016 को रिलीज होनी है। दोनों पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में सलमान का भी दीवाली पर आना इन्हें भारी पड़ सकता है। सलमान की बीती तीन-चार फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड इसका गवाह है। ट्रेड विशेषज्ञों के मुताबिक सलमान का दिवाली पर आना अजय और करन के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा। ऐसे में कम से कम एक को तो भी अपनी फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करना पड़ेगा। ऐसा नहीं हुआ तो किसी एक फिल्म को बड़ा घाटा उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
