फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Shah Rukh Khan's raees, fan, dilvale story leak

शाहरुख की आने वाली तीनों फिल्मों 'फैन-रईस-दिलवाले' की कहानियां लीक?

Tue, 06 Oct 2015 12:13 PM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan's raees, fan, dilvale story leak

शाहरुख खान के प्रशंसक उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वे जानना चाहते हैं कि उनका सितारा कौन सी फिल्म कर रहा है। फैन और रईस में उनके रोल की बातें तो पहले ही हो रही थीं, अब यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि काजोल के साथ दिलवाले में शाहरुख क्या भूमिका निभा रहे हैं...

विज्ञापन


किसी फिल्म की जान उसकी कहानी होती है। निर्माता-निर्देशक उसे जी-जान से संभाल कर रखते हैं। लेखक तो फिल्म का आइडिया तक किसी को नहीं बताते। लेकिन शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों के न केवल आइडिये सोशल मीडिया में चर्चा पा रहे हैं, बल्कि उनकी कहानियां तक धीरे-धीरे लीक हो रही हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले शाहरुख की फैन के राज खुले, उसके बाद रईस के टीजर के साथ कई बातें सामने आईं... और अब बुल्गारिया में शूट हुई उनकी महत्वाकांक्षी फिल्म दिलवाले का प्लॉट भी सुर्खियां पाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले, 18 दिसंबर को यही फिल्म रिलीज होने वाली है। दिलवाले का यूं भी इंतजार हो रहा है कि इसमें शाहरुख के साथ उनकी सफलतम जोड़ीदार काजोल दिखाई देंगी।

ये है दिलवाले की कहानी!

Shah Rukh Khan's raees, fan, dilvale story leak

शाहरुख-काजोल रोमांस की दुनिया की सबसे कामयाब जोड़ी मानी जाती है और लोग देखना चाहते हैं कि आखिर इस बार उनका रोमांस पर्दे पर क्या जादू जगाएगा? लेकिन मीडिया में आई चर्चाओं को सच मानें तो इस बार दर्शक बुरी तरह चौंकने वाले हैं क्योंकि दिलवाले में ये दोनों मासूम प्रेमी नहीं बल्कि गैंगस्टरों की भूमिका निभाने जा रह हैं!

शाहरुख एक गैंग के डॉन बने हैं तो दूसरे गैंग की लेडी डॉन काजोल हैं!! फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में क्यों हुई, इसका रहस्य भी अब खुल गया है। फिल्म में बताया जा रहा है कि दोनों गैंगस्टर बुल्गारिया में रहते हैं। हालांकि बाद में वे भारत आते हैं।

वैसे दोनों सितारों के डॉन बनने के बावजूद फिल्म में भारी-भरकम हिंसा नहीं है बल्कि यह हल्की-फुल्की कॉमेडी वाला रिवेंज ड्रामा है। इस ड्रामे में कितना खून-खराबा है और कितनी कॉमेडी यह फिल्म आने पर ही पता चलेगा।

वरुण धवन शाहरुख के छोटे भाई बने हैं

Shah Rukh Khan's raees, fan, dilvale story leak

फिल्म में वरुण धवन शाहरुख के छोटे भाई बने हैं, मगर उन्हें अपने बड़े भाई के विपरीत हिंसा से नफरत हैं और वह हीरोइन कृति सैनन के साथ प्यार के नग्मे गाते हैं। सूत्रों के मुताबिक वास्तव में दिलवाले में रोमांस की जिम्मेदारी शाहरुख-काजोल पर नहीं बल्कि वरुण-कृति के कंधों पर है।

अब देखना यह है कि क्या कृति काजोल की बहन बनी हैं और वरुण के साथ मिल कर शाहरुख-काजोल के दिल में प्यार का जज्बा जगा पाएंगी? क्या शाहरुख-काजोल के किरदारों की फिल्म में कोई रोमांटिक ‘बैक स्टोरी’ भी है?

यह पहला मौका है जब काजोल किसी फिल्म में लेडी डॉन की भूमिका निभा रही हैं। जबकि शाहरुख डॉन सीरीज की दो फिल्मों से लेकर कई नकारात्मक किरदार पर्दे पर निभा चुके हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसे गोवा, मुंबई, बुल्गारिया से लेकर हैदराबाद तक शूट किया गया है।

ये रही रईस कहानी!

Shah Rukh Khan's raees, fan, dilvale story leak

शाहरुख की बाकी दो फिल्मों के प्लॉट भी चर्चा में हैं। दिलवाले में तो वह डॉन बने ही हैं, फिल्म रईस में भी वह भाईगिरी करते दिखेंगे। उनका किरदार गुजरात के एक पूर्व डॉन के अपराध जीवन से प्रेरित बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक शाहरुख का किरदार जिस गुजराती डॉन से प्रेरित है वह 1980 के दशक में वहां अंडरवर्ल्ड किंग माना जाता था। उसके राजनीतिक संपर्क गहरे थे और अवैध कारोबार के धंधे से उसने खूब धन कमाया।

धीरे-धीरे यह शख्स हवाला, हथियारों की तस्करी और कॉन्ट्रेक्ट किलिंग जैसे कारोबार में भी उतरा, मगर अवैध शराब के धंधे पर उसने पूरे गुजरात में एकाधिकार जमा लिया। बाद में वह चुनाव भी लड़ा। रईस का टीजर मीडिया में रिलीज हो चुका है। जिसमें इन बातों की झलक देखने को मिलती है।

फैन में शाहरुख की भूमिका ये है

Shah Rukh Khan's raees, fan, dilvale story leak

दिलवाले और रईस के मुकाबले फैन में शाहरुख न केवल डबल रोल में दिखेंगे बल्कि ये भूमिकाएं अलग भी होंगी। फैन में शाहरुख का एक रोल जहां फिल्मी सुपरस्टार का होगा, वहीं दूसरा रोल उसके दिल्ली में रहने वाले जबर्दस्त फैन का। जो ठीक इस सितारे की तरह दिखता है।

सूत्रों की मानें तो इस हल्की-फुल्की कॉमेडी में दोनों हमशक्ल एक-दूसरे की जगह ले-लेते हैं और असली पहचान के संकट से गुजरते हैं। यह कहानी एक तरह की कॉमेडी ऑफ एरर्स है। कुछ महीने पहले शाहरुख के बांद्रा स्थित बंगले मन्नत पर करीब 700 लोगों की भीड़ वाला फिल्म का एक शॉट फिल्माया गया था, जिसमें वह अपने फैन्स से रू-ब-रू होते हैं।

एक दौर था जब निर्माता-निर्देशक रिलीज से पहले अखबारों/पत्रिकाओं में फिल्म की कहानियां प्रकाशित कराते थे, परंतु बाद में फिल्म-लेखन का स्तर गिरने लगा तो कहानियां कमजोर हो गईं। तब उन्हें छुपाने की जरूरत समझी जाने लगी। अब कई निर्माता कलाकारों-तकनीशियनों से एग्रीमेंट तक साइन कराते हैं कि वे कहानी पर मीडिया में बात नहीं करेंगे।

इस बीच फिल्मों के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया में शूटिंग की तस्वीरें जानबूझ कर लीक करने का फंडा भी सामने आया है, जिससे फिल्म की चर्चा हो। इन तमाम बातों के बीच जब सितारे यह खयाल रखते हैं कि फिल्मों की कहानियों की किसी को भनक न लगे, लोग चकित हैं कि शाहरुख की फिल्मों के प्लॉट विस्तार से कैसे लीक हो रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed