बर्दाश्त नहीं कर पाए अमिताभ बोले, 'शाहरुख गलत मत बोलो, मैं बहुत बुरा हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दौर था जब बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और बादशाह शाहरुख की फिल्मों में जबर्दस्त प्रतियोगिता हुआ करती थी। खबरें तो यहां तक आती रहीं कि दोनों की निजी जीवन में भी प्रस्तिपर्धा है। लेकिन बाद में दोनों ने खुद ही इसका खंडन किया और एक-दूसरे को अपना हितैषी बताया।
लेकिन अब एक बार फिर से वह प्रतियोगिता जागती दिख रही है। इस बार मामले में काजोल भी शामिल हैं। हुआ कुछ ऐसा कि शाहरुख ने खुद और काजोल को लेकर ट्विटर पर एक बयान दिया। जिसको देखकर अमिताभ से रहा नहीं गया। आमतौर पर अमिताभ शायद ही ट्विटर पर दिए गए किसी के बयान पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर करते हैं।
लेकिन इस मामल में शाहरुख की बात पढ़कर उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने आखिर उसपर प्रतिक्रिया जाहिर कर दी। गौरतलब है कि शाहरुख खान काजोल के साथ मिलकर एक से बढ़कर एक फिल्म दे चुके हैं। बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' इसी की बानगी है। अब उन्हीं दोनों की आने वाली फिल्म दिलवाले को लेकर ये बयान था, जिसपर अमिताभ ने ऐसी प्रतिक्रिया दी है। अगली स्लाइड में जानिए, अमिताभ ने क्यों कहा ऐसा।
अमिताभ ने शाहरुख को क्यों कहा, 'मैं बहुत बुरा हूं'
इन दिनों शाहरुख खान, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म दिलवाले की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म उनकी हीरोइन वही हैं, जिनके साथ उन्होंने एक जमाने में बेहद सफल फिल्में की। उन फिल्मों की सबसे खास बात उन फिल्मों के गाने थे। आज भी जब कही 'कुछ-कुछ होता है' 'सूरज हुआ मद्धम' बजता है तो झट से शाहरुख-काजोल की छवि जेहन में घूमने लगती है।
हाल ही में रोहित शेट्टी ने इसी जोड़ी का एक गाना शूट किया। गाने की शूटिंग के बाद शाहरुख खान के मन में जाने क्या आया, उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'मुझे काम से ज्यादा कुछ नहीं पसंद है। काजोल के साथ रात में डास बेहतर रहा. हम दुनिया के सबसे बुरे डांसर हैं।
There’s nothing I like more than working. A dancing nite with Kajol even better.V r the worst best dancers in the world!!! Honest confession
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 14, 2015
लेकिन शाहरुख बात अमिताभ से पची नहीं। उन्होंने शाहरुख के इस ट्वीट पर आकर टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि शाहरुख गलत हैं। तुम दोनों बहुत अच्छे हो। मैं बहुत बुरा हूं। मैंने बहुत-सी रात डांस किया और खुद को साबित किया।
@iamsrk WRONG .. !! You both are the best best .. I AM THE WORST WORST !! Been dancing all night too and have proved myself right !! HUUHAA
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 14, 2015