गलती से शाहरुख ने काजोल के होठों पर किया 'किस', घबराए हुए हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूटिंग के दौरान कई बार अजब-गजब बातें हो जाती हैं। मंगलवार को इंटरनेट की दुनिया में वायरल हुआ एक वीडियो सिने-प्रेमियों के बीच हलचल मचा रहा है। यह वीडियो फिल्म दिलवाले के गाने टुकुर-टुकुर की शूटिंग का है, जिसमें डांस करते हुए शाहरुख खान गलती से काजोल को ‘किस’ कर बैठे हैं!
काजोल ने कभी फिल्मों में किसिंग सीन नहीं किए हैं और जैसे ही शूटिंग के दौरान यह घटना हुई वह और शाहरुख दोनों चौंक गए। उल्लेखनीय है कि शाहरुख- काजोल बहुत अच्छे दोस्त हैं। पर्दे पर उनकी जोड़ी भारतीय सिनेमा के इतिहास की बेहतरीन जोड़ियों में गिनी जाती हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि शूटिंग की रिहर्सल के दौरान शाहरुख-काजोल अपने स्टेप्स कर रहे हैं। शूटिंग में शाहरुख को काजोल के गाल पर हल्का-सा किस करना है।
टेक और री-टेक के दौर में एक पल ऐसा आता है कि शाहरुख का टाइमिंग तो सही है मगर काजोल का टाइमिंग गड़बड़ाता है। जिससे शाहरुख उनके होठों को लगभग ‘किस’ कर ही लेते हैं! वैसे इस वीडियो का खूबसूरत हिस्सा यह है कि शाहरुख एकदम घबरा गए हैं। पूरा वीडियो आगे की स्लाइड में जोड़ा गया है।
वीडियोः काजोल ने बोला, 'सॉरी... सॉरी...'
किसिंग के बाद काजोल अपनी गलत टाइमिंग का एहसास करते हुए उनसे कह रही हैं, ‘सॉरी... सॉरी... आई गॉट कनफ्यूज्ड।’ वीडियो में इस घटना के बाद डायरेक्टर रोहित शेट्टी, ऐक्टर वरुण धवन और टीम के अन्य लोग हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि फिल्म में टुकुर-टुकुर गाना शाहरुख-काजोल तथा वरुण-कृति सैनन पर फिल्माया गया है। जो फिल्म खत्म होने के बाद अंत में दिखाया गया है।
ये रहा पूरा वीडियो