जिया के नाखून में मिले थे मांस के टुकड़े, सूरज पंचोली से सीबीआई ने की पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेत्री जिया खान की रहस्यमय मौत के मामले में सीबीआई ने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली से पूछताछ की है। सूरज को फिर बुलाया जा सकता है। सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि आदित्य पंचोली से 13 मई को उनके घर पर छापे के दौरान पूछताछ की जा चुकी है।
जांच एजेंसी मामले में आपराधिक साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। जिया खान का शव तीन जून, 2013 को उनके जुहू स्थित घर में पंखे से लटकता मिला था। जिया की मां राबिया का आरोप था कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। जिया और सूरज के बीच रिश्ता था। उनकी बेटी की मौत में इसकी भी जांच होनी चाहिए। उनकी याचिका पर बांबे हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपी है।
होती रही हैं कई तरह की बातें, कुछ तथ्य
यह मामला नये सिरे से गहराता जा रहा है। पहले अभिनेत्री जिया खान का शव परीक्षण के लिए कब्र से निकालने की बात हो चुकी हैं। अब पूछताछ के बाद मामले के उलझने सकता है। जब फोरेंसिक विभाग की रिपोर्ट आई थी तो जिया खान का शव कब्र से निकालने की नौबत आ गई थी। उसमें जिया के नाखून में इंसान के मांस के टुकड़े मिले थे। अब मामले में नये खुलासे होने की आशंका है।
यह टुकड़े जिया खान के नहीं है। इसके अलावा जिया के इनरवियर में भी खून के निशान थे। जिया खान की मां ने जिया खान की आत्महत्या होने का नहीं बल्कि उसके मर्डर होने का अंदेशा जताया था। उन्होंने ने ही जिया खान के शव को कब्र से बाहर निकलवाने की मांग की थी। जून में हुई इस हत्या के बाद आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।