फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   SRK’s ‘Dilwale’ beats Deepika’s ‘Bajirao Mastani

दिलवाले 100 करोड़ पार, बाजीराव मस्तानी कहां पहुंची?

Tue, 22 Dec 2015 11:50 AM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
SRK’s ‘Dilwale’ beats Deepika’s ‘Bajirao Mastani

बॉलीवुड हस्तियां अब आमतौर पर टक्कर से बचती हैं। साल 2015 में लगातार ये कोशिश की गई कि दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज न हों। क्योंकि ऐसा होने पर दर्शक बटते हैं और फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन यानि फिल्म की कमाई पर असर पड़ता है।

विज्ञापन


इसलिए दीपिका पादुकोण ने भी इस बार पूरी कोशिश की थी उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी की टक्कर शाहरुख की फिल्म दिलवाले से न हो। लेकिन संजय लीला भंसाली को पूरा भरोसा था कि उनकी फिल्म पर दिलवाले के रिलीज से कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख आगे बढ़ाने से मना कर दिया। अब जब ‌फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं तो तब ये साफ हो पाया है कि दो बॉलीवुड फिल्में एक साथ रिलीज होकर एक-दूसरे पर प्रभाव डालती हैं, या नहीं डालती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलवाले, सितारों की लोकप्रियता भुनाने वाली एक मनोरंजन करने वाली मसाला फिल्म है। बॉलीवुड की जानीमानी ह‌स्तियां मानती हैं कि इन दिनों ऐसी ही फिल्मों का दौर है। जबकि बाजीराव मस्तानी इसके एकदम उलट एक ऐतिहासिक घटना और पृष्ठभूमि की फिल्म है। हमेशा से माना जाता रहा है कि ऐसी फिल्मों के लिए दर्शक जुटाना कठिन होता है।

लेकिन इस बार इन दोनों ही फिल्मों की शुरुआती कमाई ने नए तरीके का इतिहास रखा है। दोनों की ही कमाई ने रिकॉर्ड बना दिए हैं। एक फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है ‌तो दूसरी ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अगली स्लाइड में जानिए, किस फिल्म ने अब तक कमाया कितना।

‌दिलवाले, बाजीराव मस्तानी ने कमाया कितना

SRK’s ‘Dilwale’ beats Deepika’s ‘Bajirao Mastani

दिलवाले की वैश्विक कमाई (दुनियाभर के सिनेमाघरों की टिकट खिड़कियों से हुई कमाई) 100 के पार पहुंच गई है। फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक दिलवाले ने पहले विकेंड में घरेलू यान‌ि भारतीय बाजार से 65.09 करोड़ रुपये कमाए। जबकि विदेशों में इस फिल्म ने 56.38 करोड़ रुपये बटोरे। इस लिहाज से दिलवाले की पहले विकेंड पर कुल कमाई 120 करोड़ के पार जाती है।
 



 


फिल्म निर्माता शाहरुख खान की प्रोडक्‍शन कंपनी रेड ‌चिलीज के मुताबिक शुरुआती चार दिनों (सोमवार समेत) दिलवाले की कमाई ने 145 करोड़ के आंकड़े को पार कर दिया है।

बाजीराव मस्तानी के बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन के बारे में दि इंडियन एक्‍प्रेस की माने तो इसने भी वैश्विक स्तर पर (दुनियाभर के सिनेमाघरों की टिकट खिड़कियों से हुई कमाई) 90 करोड़ पहुंच गई। बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन के विश्वसनीय आंकड़े देने वाली वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज के मुताबिक बाजीराव मस्तानी शुरुआती चार दिनों यानि सोमवार तक घरेलू बाजार में कमाई 55 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

यानि कि बाजीराव मस्तानी भी 100 करोड़ के बेहद करीब है। जब याद कीजिए साल 2012 की वो टक्कर जिसमें अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' और शाहरुख की 'जबतक है जान' टकराई थी। यह टक्कर उसके बाद की दूसरी सबसे बड़ी टक्कर है। अगली स्लाइड में जानिए तब क्या हुआ था।
 

तब सलमान खान ने शाहरुख की फिल्म को नहीं दिया था भाव

SRK’s ‘Dilwale’ beats Deepika’s ‘Bajirao Mastani

बॉलीवुड की सबसे बड़ी टक्कर इन दिनों दिलवाले और बाजीराव मस्तानी में हो रही है। लेकिन इससे पहले साल 2012 में भी ऐसी ही टक्कर हुई ‌थी। तब भी एक पक्ष में शाहरुख खान थे और दूसरे पक्ष में अजय देवगन और संजय दत्त। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'सन ऑफ सरदार' और 'जब तक है जान' की। तब भी सलमान खान बिग बॉस होस्ट कर रहे थे और उन्होंने सन ऑफ सरदार का खुला समर्थन किया था।

यहां तक कि सलमान ने साफ किया था कि वो उस दिवाली सन ऑफ सरदार ही देखेंगे। लेकिन बार वो शाहरुख को खुला समर्थन कर रहे हैं। वजहें भी साफ हैं। तब शाहरुख से सलमान के रिश्ते उतने अच्छे नहीं थे। साथ ही शाहरुख के फिल्म की हीरोइन कैटरीना कैफ का हाल ही में सलमान से अलगाव हुआ था। जबकि अजय देवगन-संजय दत्त की फिल्‍म की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा से सलमान के रिश्ते बेहद मधुर थे।
 




खैर, तब भी बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों को अच्छा कारोबार मिला था। दूसरे वीकेंड पर सन ऑफ सरदार ने 94.60 करोड़ और जबतक है जान ने 109.44 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि ये दोनों ही फिल्में दिवाली की छुट्टियों को देखते हुए मंगलवार को रिलीज की गई थीं। इसके बावजूद पहले वीकेंड पर सन ऑफ सरदार की कमाई 65.57 करोड़ और जबतक है जान 80.73 करोड़ ही कमा पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed