ऐश्वर्या से फिल्म छीनने के सवाल पर विद्या ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या बालन ने सुजॉय घोष के साथ फिल्म करने वाली हैं। अपनी आने वाली फिल्म में जो रोल करने वाली हैं, वो पहले ऐश्वर्या के पास था। लेकिन विद्या का कहना कुछ और ही है। विद्या बालन का कहना है, कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उन्होंने सुजॉय घोष की फिल्म 'दुर्गा रानी सिंह' में ऐश्वर्या राय बच्चन की जगह ली है।
सुजॉय घोष इस समय एक नई फिल्म की तैयारी कर रह हैं। ये फिल्म रानी दुर्गावती के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में ऐश्वर्या के मुख्य रोल में होने की बात कही जा रही थी। सुजॉय इससे पहले विद्या के साथ 'कहानी' बना चुके हैं। लेकिन कहानी के बाद सुजॉय घोष और विद्या के बीच रिश्ते सामान्य नहीं थे।
2012 में आई फिल्म 'कहानी' के निर्देशक सुजॉय घोष के साथ विद्या का मनमुटाव हो गया था। लेकिन विद्या ने हाल में 'कहानी' के निर्देशक से मुलाकात कर सुलह की। जिसके बाद घोष ने उन्हें जीवनी आधारित फिल्म 'दुर्गा रानी सिंह' की पेशकश की।
'मुझे ऐश्वर्या के होने की जानकारी नहीं'
सुजॉय घोष की फिल्म में पहले ऐश्वर्या के आने की चर्चा थी, इसलिए विद्या के आने पर उनसे ऐश्वर्या से फिल्म छीन लेने के बाबत सवाल किया गया। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने फिल्म में ऐश्वर्या की जगह ली है, इस पर उन्होंने बेखबर अंदाज में कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। विद्या ने कहा उन्हें नहीं पता कि फिल्म उनसे पहले भी किसी को ऑफर हुई थी।
मुंबई में आयोजित 17वें जियो एमएएमआई मुंबई फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह के दौरान विद्या से ये सवाल पूछा गया था। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या भी फिल्म के लिए सुजॉय घोष की पहली पसंद नहीं थी। ऐश्वर्या से पहले फिल्म के लिए कंगना रनौत से भी संपर्क साधा गया था।