ट्विटर पर बकवास क्यों करता है केआरके, पांच वजहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ लोगों का कहना है कि केआरके खुद इंडस्ट्री में फ्लॉप हो गया इसलिए किसी दूसरी सेलेब्रिटी को हिट होते देखकर वो बौरा जाता है और अंट संट बकने लगता है।
इस बात का सबूत है आमिर, शाहरुख और सनी लियोनी के खिलाफ केआरके के बेतुके कमेंट। दरअसल केआरके हिट होती सेलेब्रिटी के बारे में इतना बुरा बोल जाते हैं कि उनक कमेंट से खुंदक में आई सेलेब्रिटी भी उनको ट्विटर पर जवाब देने को मजबूर हो जाती है। लेकिन केआरके है कि बाज नहीं आता।
आमिर खान के जन्मदिन पर उन्हें बुड्ढा, दो बीवियों का शौहर और तीन बच्चों का बाप कहकर केआरके ने आमिर से पंगा लेने की कोशिश की थी लेकिन आमिर ने केआरके को तूल ही नहीं दिया।
क्या होमोफोबिक है केआरके
केआरके के बारे में अक्सर सुना जाता है कि वो होमोफोबिक (homophobic) है। ये मनोविकार की एक दशा होती है जिसमे व्यक्ति प्रख्यात लोगों के खिलाफ नेगेटिव अप्रोच रखता है और उनके बारे में अपमानजनक बातें करता है।
क्या वाकई केआरके होमोफोबिक है। पिछले दिनों जब सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को दरकिनार करते हुए समलैंगिको पर फैसला दिया था तो केआरके ने समलैंगिकों को गंदगी और मानसिक रूप से दिवालिए कहा था।
इतना ही नहीं एक फिल्म में बिपाशा पर अश्लील कमेंट करने पर जब बिपाशा ने केआरके को मानसिक रूप से बीमार कहा तो केआरके ने पलटवार करते हुए कहा था - किसी भी प्रॉस्टिट्यूट को केआरके को गंदगी या घटिया कहने से पहले सोच लेना चाहिए। कमाल खान दुनिया की किसी भी प्रॉस्टिट्यूट की कीमत चुका सकता है।
ये रवैया दिखाता है कि केआरके मानसिक रूप से बीमार है और वो प्रख्यात लोगों के खिलाफ बेतुके कमेंट करके अपने दिल को सुकून देता है।
एक खास कंपनी के लिए ट्विटर पर कमेंट करता है केआरके
कुछ लोग कहते हैं कि केआरके एक ऐसी कंपनी के लिए काम करता है जो सेलेब्रिटी न्यूज और गॉसिप्स को ट्विटर पर ट्रेंड कराती है। यानी जिस सेलेब्रिटी की तरफ से पैसा मिलता है कंपनी उसके बारे में केआरके से ट्वीट कराती है।
इस बात का सबूत है कपिल शर्मा के साथ केआरके की जंग। जिन दिनों कपिल शर्मा का कॉमेडी शो मंदा चल रहा था,उन्हीं दिनों केआरके ने कपिल पर बेतुके कमेंट पास किए। इस पर कपिल ने भी तेवर दिखाते हुए केआरके को ललकारा और मीडिया में इस जुबानी जंग को अच्छी खासी जगह मिली। कुछ ही दिनों में ट्विटर पर ट्रेंड इस जंग के चलते कपिल शर्मा का शो फिर लोकप्रियता के शिखर छूने लगा।
क्या सेलेब्रिटी जानबूझकर केआरके के हाथों जलील होते हैं?
कुछ अंदरूनी लोगों ने दावा किया है कि केआरके ट्विटर पर अपने मन से नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज के कहने पर लिखता है। इनका मानना है कि जिन सेलेब्रिटी को पब्लिसिटी पानी होती है वो केआरके से कहती है और केआरके उनके खिलाफ अंट संट लिखता है ताकि उन्हें मीडिया में जगह मिले।
पिछले दिनों सनी लियोनी के सेक्स सरप्राइज वाले ट्विटर बयान, करीना को मोटी आंटी कहने के पीछे शायद यही वजह हो सकती है।
हाल ही में अनुराग कश्यप की फिल्म बॉंम्बे वेलवेट को लेकर केआरके ने अजीबोगरीब शर्त लगाई जिसके चलते ट्विटर पर अनुराग कश्यप और बॉम्बे वेलवेट ट्रेंड करने लगे।
रईस केआरके मन बहलाने के लिए करता है बेतुके ट्वीट्स
एक हिंदी फिल्म और कुछ भोजपुरी फिल्मों में काम करने के बाद ही केआरके फिल्म इंडस्ट्री से लापता हो गया लेकिन फिर भी दुबई की बड़ी फिल्मी पार्टियों में वो दिखता है। कहा जाता है कि केआरके बहुत रईस आदमी है...उसके पास नौकरों चाकरों की कमी नहीं...उसे बिजनेस देखने की भी जरूरत नहीं पडती इसलिए वो ट्विटर पर विवादित ट्वीट करते मन बहलाता रहता है।
पिछले दिनों एक इंटरव्यू में ही केआरके ने कहा था कि दुबई में उसके बंगले का नाम मन्नत है। वो कपड़ों का बिजनेस करता है जिसका नाम है 'कमाल्स फैशन'। दुबई में इस बिजनेस को कमाल के भाई संभालते हैं और केआरके ब्रांडिंग का काम करता है।
ब्रांडिंग का काम करने में केआरके कितने माहिर है ये उनके ट्विटर से ही पता चलता है लेकिन उनके असल बिजनेस और ट्वीट का असल मंतव्य वो कभी खुद ही बताएंगे, ये उम्मीद रखी जानी चाहिए।