फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Why Sanjeev Kumar and Hema Malini not seen togather in Sholay?

ठाकुर-बसंती का कोई सीन साथ में क्यों नहीं था, लंबी कहानी है

Sun, 16 Aug 2015 01:20 PM IST
Updated Sun, 16 Aug 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
Why Sanjeev Kumar and Hema Malini not seen togather in Sholay?

फिल्म शोले में ठाकुर बने संजीव कुमार और बसंती हेमा मालिनी का एक साथ कोई भी सीन नहीं है। जबकि बसंती और ठाकुर एक ही गांव के होते हैं। यहां तक कि जय और वीरू को बसंती ही ठाकुर के घर पहुंचती है, बावजूद इसके संजीव कुमार पूरी फिल्म में कहीं बसंती का नाम तक नहीं लेते। यह बात हैरान करती है। लेकिन इनके साथ ना होने के पीछे जानते हैं किसका हाथ था...। चलिए इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हैं।

विज्ञापन


70 के दशक में संजीव कुमार और हेमा मालिनी के बीच अफेयर की अफवाहें खूब उड़ी थीं। कहते हैं कि संजीव हेमा का हाथ मांगने के लिए हेमा के माता-पिता के पास गए थे, लेकिन हेमा की अम्मा ने संजीव को कहा कि उन्होंने हेमा के लिए अपनी जाति का एक लड़का पहले ही देख रखा है।
विज्ञापन


इधर, हेमा को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने विद्रोह किया। लेकिन अम्मा ने हेमा को संजीव के चरित्र के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई कि हेमा चुप होकर रह गईं। संजीव कुमार ने तब भी हिम्मत नहीं छोड़ी और उन्होंने अपने जिगरी दोस्त जितेंद्र को लव लेटर देकर हेमा के पास भेजा। जब...

विज्ञापन
विज्ञापन

हेमा की अम्मा संजीव से पीछा छुड़ाना चाहती थीं

Why Sanjeev Kumar and Hema Malini not seen togather in Sholay?

जितेंद्र का हेमा से सामना हुआ तो जितेंद्र खुद उन्हें दिल दे बैठे। उन्होंने संजीव का प्रेम-पत्र अपने नाम से हेमा को दे दिया। हेमा की अम्मा संजीव से पीछा छुड़ाना चाहती थीं, लिहाजा उन्होंने धर्मेंद्र से कहा कि वह हेमा के साथ ज्यादा वक्त गुजारें और उनका ख्याल रखें। अम्मा को लगता था कि धर्मेंद्र शादीशुदा और बच्चों के बाप हैं।

धर्मेंद्र हेमा पर अपना अधिकार जमाने लगे तो अम्मा हैरान-परेशान हो गईं। इसी बीच जितेंद्र ने हेमा की अम्मा के पास शादी का प्रस्ताव भेजा। संजीव और धर्मेंद्र से पीछा छुड़ाने के लिए अम्मा को यह रिश्ता भा गया। उन्होंने बेटी को मना लिया।

खबर आई कि जितेंद्र पंडित और मेहमानों के साथ हेमा के घर बारात लेकर गए हैं। धर्मेंद्र को इसका पता चला तो वह गुस्से में भर गए। तब तक हेमा और धर्मेंद्र के बीच ऐसा कुछ नहीं था। लेकिन धर्मेंद्र को अपनी उन दर्जनों फिल्मों का भविष्य अंधकार में नजर आने लगा जिनमें वे हेमा के साथ काम कर रहे है। इधर...

जब यह बात धर्मेंद्र को पता चली तो वह गुस्से में भर गए

Why Sanjeev Kumar and Hema Malini not seen togather in Sholay?

धर्मेंद्र पहुंचे तो उधर, जितेंद्र की मंगेतर शोभा भी हेमा के घर पहुंच गईं। जितेंद्र और हेमा की शादी टूट गई। संजीव कुमार ने फिर हेमा के साथ पेंगे बढ़ानी शुरू कर दीं। सुना जाता है कि शोले के सेट पर उन्होंने हेमा के सामने खड़े होकर उन्हें सीधे-सीधे प्रपोज कर दिया।

जब यह बात धर्मेंद्र को पता चली तो वह गुस्से में भर गए थे और उन्होंने रमेश सिप्पी से कहा था कि वह फिल्म में संजीव तथा हेमा का कोई भी सीन ऐसा ना फिल्माएं, जिसमें वह साथ हों।

संजीव हेमा के जवाब का इंतेजार कर रहे थे। धर्मेंद्र ने ऐसे वक्त बाजी मारी और हेमा से कह दिया कि वह उनके बगैर अब नहीं रह सकते। धर्मेंद्र के स्टारडम और उनके स्वभाव से हेमा प्रभावित थीं, ऐसे में उन्होंने संजीव को शादी से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed