{"_id":"60e6a91b8ebc3ef9f8426778","slug":"after-sunset-these-things-should-not-be-done-it-will-give-you-a-lot-of-disadvantages","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्यास्त के बाद अगर किए ये काम, तो हो सकता है बहुत बड़ा नुकसान","category":{"title":"Spirituality","title_hn":"आस्था","slug":"spirituality"}}
सूर्यास्त के बाद अगर किए ये काम, तो हो सकता है बहुत बड़ा नुकसान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदू धर्म में मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद कुछ कार्यों की नहीं करना चाहिए। अगर इन कार्यों को सूर्यास्त के बाद किया जाता है, तो कई सारे अपशगुन पैदा होते हैं, जिसके चलते जीवन में कई समस्याएं सामने आती हैं। इनको करने से माता लक्ष्मी भी रुष्ट हो जाती हैं। घर के सदस्यों के बीच मतभेद होने लगता है। परिवार के लोगों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और घर के अंदर क्लेश पैदा होता है। ऐसे में आइए जानते हैं उन कार्यों को जिन्हें सूर्यास्त होने के बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए, वर्ना हमें कई नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।
सूर्यास्त के बाद कभी भी बाल, दाढ़ी या नाखून नहीं काटना चाहिए। इससे व्यक्ति के ऊपर नकारात्मक असर पड़ता है। इसके अलावा सूर्यास्त के बाद कभी भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भविष्य में कई अनर्थकारी परिणाम भुगतने पड़ते हैं। हिंदू धर्म में सूरज ढलने के बाद दही के सेवन को भी वर्जित बताया गया है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधों को छूना या फिर उनके पत्तों को तोड़ना नहीं चाहिए। इस बात का भी खास ध्यान रखना चाहिए कि सूरज डूबने के बाद पेड़-पौधों को पानी नहीं दिया जाए। वहीं देर शाम या रात में तुलसी के पौधे को भूल कर भी स्पर्श ना करें। हिंदू मान्यता के अनुसार सूर्यास्त के बाद पेड़ पौधे सो जाते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
कई लोग ऐसे होते हैं, जो सूर्यास्त के बाद भी स्नान करते हैं। ऐसे लोगों को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि नहाते वक्त माथे पर चंदन ना लगा हो। सूर्यास्त के बाद नहाने से शीत का प्रभाव बढ़ने का खतरा रहता है। सूर्य के डूबने के बाद आसमान में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ऐसे में देर शाम या रात को कपड़े सुखाना नहीं चाहिए। मान्यता है कि देर रात सुखाया गए कपड़ों को पहनने से व्यक्ति बीमार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexel
सूर्यास्त के बाद किसी भी प्रकार के भोजन को खुला नहीं रखना चाहिए। उसे हमेशा किसी चीज से ढककर रखें। मान्यता कहती है कि सूर्यास्त के बाद नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इस कारण खुले हुए खाने में उसके गुण मिल जाते हैं। इस खाने को खाने से व्यक्ति रोगी हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
गरुण पुराण में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि सूर्यास्त के बाद किसी भी इंसान का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति का सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार होता है तो उसे परलोक में काफी कष्ट भोगने पड़ते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार सूरज के ढलने के बाद घर में झाड़ू या पोछा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से धन की हानि होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।