Hindi News
›
Photo Gallery
›
Spirituality
›
Ashadha Amavasya 2021 Take these measures on Amavasya day your luck will open and Kaal Sarp dosh will be removed
{"_id":"60e6bdc28ebc3ebb48456d4f","slug":"ashadha-amavasya-2021-take-these-measures-on-amavasya-day-your-luck-will-open-and-kaal-sarp-dosh-will-be-removed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ashadha Amavasya 2021: अमावस्या के दिन करिए ये उपाय, खुल जाएगी किस्मत और दूर होगा कालसर्प दोष","category":{"title":"Spirituality","title_hn":"आस्था","slug":"spirituality"}}
Ashadha Amavasya 2021: अमावस्या के दिन करिए ये उपाय, खुल जाएगी किस्मत और दूर होगा कालसर्प दोष
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल आषाढ़ अमावस्या 9 जुलाई के दिन पड़ रही है। यदि आपके जीवन में कालसर्प दोष या पितृदोष जैसी समस्याएं हैं, तो आप इस अमावस्या के दिन आगे बताए गए उपायों को अपना कर इससे निजात पा सकते हैं। हर माह की अमावस्या तिथि को पितृदोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए काफी शुभ माना जाता है। अगर इस दिन कुछ उपायों को अमल में लाया जाए तो जीवन से कई सारी कठिनाइयां दूर हो सकती हैं और व्यक्ति का जीवन खुशहाल बन सकता है। कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या आती है। मान्यता है कि कालसर्प दोष और पितृदोष के निवारण के लिए ये तिथि काफी शुभ होती है। इस समय आषाढ़ का महीना चल रहा है। इस महीने में आने वाली अमावस्या को आषाढ़ अमावस्या के नाम से जाना जाता है, जो कि कल है। अगर इस दिन कुछ विशेष उपायों को अपनाया जाए तो जीवन से कई सारी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं -
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
काल सर्प दोष को काफी अशुभ माना गया है। इस दोष के चलते जीवन के कई महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आती हैं। अगर कालसर्प दोष आपकी कुंडली में विराजमान है तो आपको अमावस्या के दिन चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा बनवाकर एक पवित्र नदी के किनारे पंडित के मार्गदर्शन में उसकी पूजा करनी चाहिए। पूजा करने के बाद नाग-नागिन के जोड़े को जल में प्रवाहित कर दें। इसके अलावा आप किसी सपेरे से नाग नागिन के जोड़े को खरीद कर उसे एक जंगल में मुक्त कर सकते हैं। इससे कुंडली में मौजूद कालसर्प का दोष खत्म हो जाता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
यदि आपके जीवन में कई समस्याएं आ रही हैं और बनता हुआ काम बिगड़ रहा है। ऐसे में आपको आषाढ़ अमावस्या के दिन राम का नाम लेकर आटे की गोलियां बनानी चाहिए। इन गोलियों को बनाने के बाद इसे तालाब और नदी में तैर रही मछलियों को खिलाना चाहिए। इसे करने से जीवन से कई संकट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
आप छोटी-छोटी चीटियों को आटा और चीनी मिलाकर भी खिला सकते हैं। ऐसा करने से जीवन के भीतर से कई संकट दूर हो जाते हैं। भाग्य में कई अच्छी चीजें घटित होने लगती हैं। व्यक्ति को आर्थिक क्षेत्र में काफी लाभ अर्जित होता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
अगर आपकी कुंडली में पितृदोष है, तो आपको इस अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त गीता का पाठ जरूर करना चाहिए। इस दिन आपको एक पीपल का पेड़ लगाना चाहिए और आने वाले वक्तों में इसकी देखरेख भी करनी चाहिए। मान्यता है कि जैसे-जैसे यह वृक्ष बढ़ता है वैसे-वैसे जीवन के सारे संकट दूर होते चले जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।