सनातन धर्म में सभी देवी-देवताओं के लिए सप्ताह में अलग अलग दिन समर्पित किए जाते हैं। इसी तरह से मंगल का दिन भगवान हनुमान को समर्पित किया जाता है। इसके अलावा ज्योतिष के अनुसार मंगलवार का दिन मंगल ग्रह का माना गया है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से उनकी कृपा तो प्राप्त होती ही है मंगल की स्थिति भी शुभ होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार के दिन कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं। मान्यता है कि मंगलवार के ये कार्य करने से हनुमान जी रूष्ट होते हैं। जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है,तो चलिए जानते हैं कि मंगलवार को कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।
मंगलवार के दिन भूल से भी न करें ये काम, अन्यथा हो सकता है नुकसान
मंगलवार को दूध से बनी कोई भी मिठाई जैसे रबड़ी, बर्फी कलांकद इत्यादि चीजे खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा मंगलवार को दूध से बनी चीजें दान भी नहीं करनी चाहिए।
शनिवार की तरह मंगलवार को भी लोहे का सामना खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। मंगलवार को लोहे से बनी धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची और नेलकटर आदि खासतौर पर नहीं खरीदने चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में कलह हो सकती है।
मंगलवार को भूलकर भी न करें मांस मदिरा का सेवन
मंगलवार का दिन बहुत ही पवित्र माना गया है। इस दिन भूलकर भी मांस-मदिरा या अन्य किसी भी प्रकार की नशीली चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
मंगलवार को बाल-दाढ़ी और नाखून काटना भी माना गया है वर्जित
मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को समर्पित किया जाता है। इस दिन भूलकर भी नाखून, बाल या दाढ़ी नहीं कटवानी चाहिए। माना जाता है कि इससे हनुमान जी रूष्ट हो जाते हैं।