सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Navratri Vrat Niyam: नवरात्रि के नौ दिनों में क्या खाएं और किन चीजों से रखें दूरी? यहां जानिए आसान नियम

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 13 Mar 2026 12:50 PM IST
सार

Navratri Fasting Rules:19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू होने जा रही है। इस दौरान व्रत रखने के साथ कई नियमों का पालन किया जाता है। नवरात्रि के व्रत में खान पान को लेकर कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्रत और पूजा का पूर्ण फल मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में व्रत में किन चीजों का सेवन करना चाहिए कौन किससे बचना चाहिए।
 

विज्ञापन
Navratri Fasting Rules what to eat during navratri fasting hindu navratri me kya khana chahiye kya nahi
नवरात्रि व्रत में क्या खाएं क्या न खाएं? - फोटो : Amar Ujala

Navratri Vrat Niyam In Hindi: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की उपासना और साधना का विशेष समय माना जाता है। इन नौ दिनों में कई श्रद्धालु व्रत रखते हैं और खान-पान में विशेष सावधानी बरतते हैं। मान्यता है कि इस दौरान सात्विक और हल्का भोजन करने से मन और शरीर दोनों शुद्ध रहते हैं, जिससे पूजा-पाठ, ध्यान और मंत्र जप में मन अधिक लग पाता है। इसलिए नवरात्रि के व्रत में कुछ चीजों का सेवन किया जाता है, जबकि कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किनसे दूरी बनानी चाहिए।



Chaitra Navratri 2026: इन राशियों के लिए चैत्र नवरात्रि रहेगी खास, खुलेंगे सफलता और समृद्धि के नए रास्ते
Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से पहले घर ले आएं ये पांच चीजें, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Trending Videos
Navratri Fasting Rules what to eat during navratri fasting hindu navratri me kya khana chahiye kya nahi
नवरात्रि व्रत में किन चीजों से करें परहेज - फोटो : freepik

नवरात्रि व्रत में किन चीजों से करें परहेज
नवरात्रि के दौरान पवित्रता बनाए रखने के लिए आमतौर पर इन चीजों का सेवन नहीं किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन चीजों से दूरी बनाने का उद्देश्य शरीर और मन को संयमित रखना और भक्ति पर ध्यान केंद्रित करना होता है।

  • गेहूं और चावल
  • दालें और अनाज
  • प्याज और लहसुन
  • सामान्य नमक 
  • मांसाहारी भोजन
  • शराब और नशीले पदार्थ
  • अधिक प्रोसेस्ड या पैकेट वाले खाद्य पदार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Fasting Rules what to eat during navratri fasting hindu navratri me kya khana chahiye kya nahi
नवरात्रि व्रत में क्या खाएं? - फोटो : adobe stock

नवरात्रि व्रत में क्या खाएं?
व्रत के दौरान सात्विक भोजन का सेवन किया जाता है जो हल्के, प्राकृतिक और पचने में आसान होते हैं। जैसे –

  • फल: व्रत में ताजे फल खूब खाए जाते हैं। ये शरीर को ऊर्जा और पानी दोनों देते हैं।
  • दूध और डेयरी उत्पाद: दूध, दही, पनीर और घी को सात्विक भोजन माना जाता है, इसलिए इनका सेवन किया जा सकता है।
  • कुट्टू का आटा: इससे रोटी, पूरी और पकोड़े जैसे व्यंजन बनाए जाते हैं।
  • सिंघाड़े का आटा: व्रत में इसकी रोटी या मिठाई बनाकर खाई जाती है।
Navratri Fasting Rules what to eat during navratri fasting hindu navratri me kya khana chahiye kya nahi
नवरात्रि व्रत में क्या खाएं? - फोटो : adobe stock
  • साबूदाना: साबूदाना खिचड़ी, वड़ा और खीर नवरात्रि में काफी लोकप्रिय होते हैं।
  • आलू और शकरकंद: व्रत के भोजन में इनका इस्तेमाल खूब किया जाता है।
  • मेवे और ड्राई फ्रूट्स: बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट शरीर को ताकत देते हैं।
  • सेंधा नमक: व्रत के दौरान साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
Navratri Fasting Rules what to eat during navratri fasting hindu navratri me kya khana chahiye kya nahi
चैत्र नवरात्रि 2026 - फोटो : adobe stock

धार्मिक मान्यता है कि इस तरह का सात्विक भोजन शरीर को हल्का रखता है और मन को शांत बनाता है। नवरात्रि का व्रत सिर्फ भोजन से परहेज करने के लिए ही नहीं होता, दरअसल यह आत्मसंयम, सकारात्मक सोच और भक्ति को बढ़ाने का अवसर भी माना जाता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed