सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से पहले घर ले आएं ये पांच चीजें, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 13 Mar 2026 12:14 PM IST
सार

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि का समय घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का समय माना जाता है। मान्यता है कि घटस्थापना से पहले कुछ पवित्र चीजें घर में लाने से वास्तु दोष कम होते हैं और आर्थिक समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं ये कौन सी वस्तुएं हैं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 bring these five auspicious things before Navratri negativity will go away
नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये चीजें - फोटो : Amar Ujala

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि देवी दुर्गा की आराधना का अत्यंत पवित्र पर्व माना जाता है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा की पूजा-उपासना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि शुरू होने से पहले कुछ शुभ वस्तुएं घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि का आरंभ 19 मार्च से होने जा रहा है। मान्यता है कि घटस्थापना से पहले कुछ पवित्र चीजें घर में लाने से वास्तु दोष कम होते हैं और आर्थिक समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन सी वस्तुएं घर लानी चाहिए। 


 

Trending Videos
Chaitra Navratri 2026 bring these five auspicious things before Navratri negativity will go away
सोने या चांदी का सिक्का - फोटो : इंस्टाग्राम
सोने या चांदी का सिक्का
नवरात्रि से पहले सोने या चांदी का सिक्का खरीदना शुभ माना जाता है। यदि उस सिक्के पर मां लक्ष्मी या भगवान गणेश की आकृति बनी हो तो इसे और भी शुभ माना जाता है। नवरात्रि के दिनों में इसे पूजा में रखें और बाद में तिजोरी या लॉकर में संभालकर रखने से पूरे साल धन की बरकत बनी रहती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 bring these five auspicious things before Navratri negativity will go away
कमल का फूल - फोटो : Amar Ujala

कमल का फूल या तस्वीर
कमल का फूल देवी लक्ष्मी और मां दुर्गा दोनों को प्रिय माना जाता है। नवरात्रि के दौरान घर में कमल का फूल लाना या कमल पर विराजमान मां लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है।

Chaiti Chhath 2026: कब से शुरू है चैती छठ? जान लें नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की तिथियां
Hindu Nav Varsh 2026: क्या है हिंदू नववर्ष की सही तिथि, जानें विक्रम संवत शक संवत से कैसे है अलग

Chaitra Navratri 2026 bring these five auspicious things before Navratri negativity will go away
पीतल या तांबे का कलश - फोटो : Adobe Stock

सोलह श्रृंगार की सामग्री
नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है, इसलिए इस दौरान मां दुर्गा को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करना विशेष फलदायी माना जाता है। लाल चुनरी, चूड़ियां, बिंदी और अन्य श्रृंगार की सामग्री लाकर देवी को ये वस्तुएं अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहती है।

पीतल या तांबे का कलश
नवरात्रि में घटस्थापना के लिए नया कलश लाना भी शुभ माना जाता है। कई लोग मिट्टी के कलश का उपयोग करते हैं, लेकिन पीतल या तांबे का कलश भी पवित्रता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 bring these five auspicious things before Navratri negativity will go away
मोर पंख - फोटो : Adobe stock

मोर पंख
मोर पंख देवी सरस्वती और भगवान कृष्ण का प्रतीक माना जाता है और इसे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। नवरात्रि से पहले तीन मोर पंख लाकर मंदिर या घर के मुख्य द्वार के पास रखने से वास्तु दोष कम होने की मान्यता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed