सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ank Jyotish 05 February: मूलांक 8 वालों को कड़ी मेहनत से मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 04 Feb 2026 04:48 PM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं।

विज्ञापन
Today Numerology Prediction 05 February 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
Today Numerology Prediction 05 February 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और कुछ कामों में रुकावटें भी आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है, लेकिन किसी भी स्थिति में जल्दबाजी में निर्णय न लें। सोच-समझकर उठाया गया कदम आगे चलकर लाभ देगा। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है, विशेषकर थकान और तनाव से बचें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Numerology Prediction 05 February 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज आप मानसिक रूप से कुछ दबाव महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र या निजी जीवन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रह सकती है। ऐसे में विवाद या बहस से दूरी बनाए रखना आपके हित में रहेगा। पारिवारिक मामलों में भी कुछ तनाव संभव है, लेकिन धैर्य और संयम से परिस्थितियां संभल सकती हैं। भावनाओं के बजाय समझदारी से फैसले लेना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

Today Numerology Prediction 05 February 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज आप भावनात्मक रूप से थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं। दूसरों की बातें जल्दी दिल पर लग सकती हैं, जिससे मन उदास हो सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और कार्यकुशलता रंग लाएगी और आपको अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कामकाज की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। अचानक कोई नया अवसर भी सामने आ सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी

विज्ञापन
Today Numerology Prediction 05 February 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। ऐसे समय में खुद के लिए थोड़ा समय निकालना और शांत वातावरण में रहना फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में आप किसी रिश्ते को लेकर गंभीर निर्णय लेने के बारे में सोच सकते हैं। व्यवसाय या कामकाज में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, इसलिए किसी भी बड़े फैसले से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी होगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed