{"_id":"6983012d4d507df0520e4ee7","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-5-february-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 February Rashifal: इन 3 राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, व्यापार में मिलेंगे अच्छे परिणाम","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
5 February Rashifal: इन 3 राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, व्यापार में मिलेंगे अच्छे परिणाम
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 04 Feb 2026 04:22 PM IST
सार
5 February Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 5 फरवरी 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal 5 February 2026
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Rashifal 5 February 2026: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Trending Videos
2 of 13
Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ अधिक भागदौड़ भरा रह सकता है। आप अपने मुख्य कामों के साथ-साथ इधर-उधर के कार्यों में भी उलझे रहेंगे। ऐसे में जरूरी है कि, आप अपने समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करें। किसी सरकारी काम को लेकर आज बिल्कुल भी ढील न बरतें, नहीं तो आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी से जुड़े मामलों में आप किसी भरोसेमंद मित्र से सलाह-मशविरा कर सकते हैं, जो आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। परिवार के बीच आपकी दी गई सलाह सबके काम आएगी और आपको सम्मान भी मिलेगा। छोटे बच्चों के साथ हंसी-मजाक और मौज-मस्ती में समय बिताने से आपका मन हल्का होगा और मानसिक तनाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज आपके चारों ओर का माहौल सकारात्मक और खुशनुमा बना रहेगा। लगातार कोई न कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ध्यान रखें कि बेवजह किसी विवाद या झगड़े में न उलझें, अन्यथा मामला कानूनी स्तर तक भी पहुंच सकता है। परिवार में यदि कुछ समय से खटपट चल रही थी, तो आज वह दूर होती दिखेगी और आपसी एकजुटता फिर से मजबूत होगी। रक्त संबंधों में मधुरता आएगी और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। आज आपको यह भी समझना होगा कि अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद पर भरोसा करना ज्यादा लाभदायक रहेगा।
4 of 13
Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज का दिन नए घर, मकान या संपत्ति की खरीदारी के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। आपकी मेहनत और लगन आपको एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाने में सफल होगी। यदि किसी काम को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। माता जी से किसी बात को लेकर हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है, इसलिए वाणी में संयम रखें। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आज आपसे मेल-मिलाप के लिए आ सकता है, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी।
विज्ञापन
5 of 13
Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपको अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि यह आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की भी पूरी संभावना है। सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का आज आपको पूरा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े किसी मामले में विवाद से दूर रहना ही समझदारी होगी। संतान शिक्षा के उद्देश्य से कहीं बाहर जाने की योजना बना सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X