सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Budh Gochar: बुध का कुंभ राशि में गोचर, जड़त्व योग से मेष-मिथुन सहित कई राशियों को करियर में फायदा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 04 Feb 2026 01:55 PM IST
सार

Budh Gochar: बुध और राहु की युति से बना जड़त्व योग कुंभ राशि में सक्रिय हो चुका है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। जहां एक ओर यह योग कुछ लोगों को तेज़ दिमाग, व्यावहारिक सोच और रणनीतिक फैसले लेने में मदद करेगा, वहीं कुछ राशियों को भ्रम, जल्दबाज़ी और गलत निर्णयों से बचने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Budh–Rahu Yuti in Aquarius Creates Jadatva Yog, Bringing Gains for these Zodiac Signs
जड़त्व योग - फोटो : amar ujala

Jadatv Yog: बुध का गोचर कुंभ राशि में 3 फरवरी को हो चुका है। यह गोचर धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण से हुआ है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुंभ राशि में प्रवेश के साथ ही बुध की राहु के साथ युति बन चुकी है। चूँकि बुध बुद्धि, तर्क, वाणी और निर्णय क्षमता के कारक हैं, जबकि राहु चतुराई, रणनीति और असामान्य सोच का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इन दोनों ग्रहों की युति से जड़त्व योग का निर्माण हुआ है।


Solar Eclipse 2026: शनि की राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को करना होगा चुनौतियों का सामना
वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में जड़त्व योग को शुभ नहीं माना जाता, लेकिन कलियुग में कूटनीतिक और व्यवहारिक बुद्धि को नकारात्मक नहीं बल्कि सफलता की कुंजी समझा जाता है। ऐसे में बुध–राहु की यह युति मेष और मिथुन सहित कई राशियों को तेज़ दिमाग, चतुर निर्णय लेने और मौके का फायदा उठाने की क्षमता दे सकती है। वहीं कुछ राशियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव भी देखने को मिल सकता है, इसलिए यह जानना ज़रूरी हो जाता है कि इस गोचर से किन राशियों को लाभ और किन्हें सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
Surya-Rahu Yuti: राहु-सूर्य युति से बनेगा ग्रहण योग, फरवरी में इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Trending Videos
Budh–Rahu Yuti in Aquarius Creates Jadatva Yog, Bringing Gains for these Zodiac Signs
किसी रुके हुए मामले में समाधान मिलने के योग हैं। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
बुध का गोचर मेष राशि के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत खुलने के संकेत हैं और पहले लिए गए किसी निर्णय का अच्छा परिणाम अब सामने आ सकता है। आपकी वाणी और सोच में चतुराई आएगी, जिससे आप बातचीत और रणनीति के ज़रिये फायदा उठा पाएंगे। प्रॉपर्टी, राजनीति या किसी रुके हुए मामले में समाधान मिलने के योग हैं। ससुराल पक्ष से लाभ, आर्थिक मजबूती और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना भी प्रबल रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh–Rahu Yuti in Aquarius Creates Jadatva Yog, Bringing Gains for these Zodiac Signs
कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएँ सफल होंगी। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध–राहु की युति बुद्धि और रणनीति के स्तर पर मजबूत बनाएगी। आप विरोधियों को अपनी चतुर चालों से पीछे छोड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएँ सफल होंगी और अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। विदेश से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं। आर्थिक प्रयास रंग लाएंगे और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। प्रेम जीवन में भी परंपरा से हटकर रिश्ते को आगे बढ़ाने का साहस आप दिखा पाएंगे।

Budh–Rahu Yuti in Aquarius Creates Jadatva Yog, Bringing Gains for these Zodiac Signs
आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह गोचर भाग्य को मज़बूत करने वाला रहेगा। आपकी बुद्धि और कल्पनाशक्ति तेज़ होगी और यदि आप अपने विचारों को ज़मीन पर उतार पाए, तो करियर में बड़ा सकारात्मक बदलाव संभव है। आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे और रचनात्मक व तकनीकी कौशल से लाभ होगा। खर्च के साथ-साथ कमाई भी बनी रहेगी, जिससे संतुलन बना रहेगा। पारिवारिक और पैतृक पक्ष से भी सहयोग मिल सकता है।

विज्ञापन
Budh–Rahu Yuti in Aquarius Creates Jadatva Yog, Bringing Gains for these Zodiac Signs
शिक्षा और अनुभव का पूरा फायदा मिलेगा। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए बुध का यह गोचर चतुर बुद्धि से लाभ दिलाने वाला है। आप कूटनीति और समझदारी से अपने काम निकलवाने में सफल रहेंगे। तकनीकी ज्ञान, शिक्षा और अनुभव का पूरा फायदा मिलेगा। नए प्रयोग करने की सोच आपको आगे बढ़ा सकती है। पढ़ाई, यात्रा और विदेशी संपर्कों से जुड़े मामलों में सफलता के योग हैं। प्रेम जीवन में भी धीरे-धीरे मधुरता बढ़ेगी।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed