{"_id":"6093f65b8ebc3ee1c270a7ad","slug":"know-which-are-the-lines-of-rahu-in-the-palm-due-to-which-you-have-to-suffer-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए क्या होती है राहु की रेखाएं, जिसके कारण झेलने पड़ते हैं कष्ट","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
जानिए क्या होती है राहु की रेखाएं, जिसके कारण झेलने पड़ते हैं कष्ट
हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेली की रेखाओं को देखकर उसके भविष्य और व्यक्तित्व का आंकलन किया जाता है। इन रेखाओं की बनावट समय-समय पर बदलती रहती है। इस तरह से कुछ रेखाओं को बहुत शुभ तो कुछ को अशुभ भी माना जाता है। इन्हीं में से होती है राहु रेखाएं। माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के हाथ में ये रेखाएं ज्यादा हो तो व्यक्ति के परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानते हैं कौन सी होती है राहु की रेखाएं और ये किस तरह से व्यक्ति के जीवन में प्रभाव डालती हैं।
2 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
हाथेली में अंगूठे के पास मंगल क्षेत्र से निकलने वाली रेखाओं को राहु रेखाएं कहा जाता है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में इनका बुरा प्रभाव तभी होता है जब ये जीवन रेखा को काटते हुए आगे बढ़ती हैं। यदि ये जीवन रेखा को काटते हुए आगे नहीं बढ़ती है तो इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार राहु रेखाओं की सख्यां जितनी ज्यादा होती है व्यक्ति के जीवन में उतने ही अधिक कष्ट आते हैं। राहु की रेखाओं के कारण दैहिक, आर्थिक अथवा सामाजिक तीनों तरह का कष्ट झेलना पड़ सकता है।
3 of 6
हस्तरेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में राहु रेखा मंगल क्षेत्र से निकलकर सूर्य रेखा को काटती है तो इससे व्यक्ति के मान-सम्मान की क्षति हो सकती है। सामाजिक व्यक्ति को अपयश का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
palmistry
- फोटो : palmistry
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में राहु रेखा हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा को काटती है तो व्यक्ति को भारी दैहिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण व्यक्ति को शारीरिक या मानसिक रूप से गहरा आघात लग सकता है। यदि ये रखाएं पतली होती हैं तो यह प्रभाव ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है।
विज्ञापन
5 of 6
हस्तरेखा
जब किसी व्यक्ति के हाथ में राहु रेखाएं जीवन रेखा के साथ भाग्य रेखा को भी काटती है तब व्यक्ति के आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।