जैसे ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़े संकेत मिलते हैं, वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र भी हमारे शरीर की बनावट और निशानों के ज़रिए कई गहरे राज खोलता है। हस्तरेखा विज्ञान जहां हाथ की रेखाओं और पर्वतों पर आधारित होता है, वहीं सामुद्रिक शास्त्र शरीर के विभिन्न अंगों की आकृति और आकार के आधार पर व्यक्ति के जीवन की दिशा बताने में सक्षम माना जाता है।
Shukra Gochar: जून के अंत में शुक्र करेंगे स्वराशि में प्रवेश, जानें किसको मिलेगा लाभ और किसे रहने होगा सतर्क
इसी क्रम में होंठों की बनावट भी विशेष महत्व रखती है। किसी व्यक्ति के होंठों का आकार, रंग और मोटाई देखकर यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वह स्वभाव से कैसा है, उसके सोचने का तरीका क्या है और भविष्य में आर्थिक रूप से कितना सफल हो सकता है। आइए जानें कि होंठों की बनावट से जुड़ी ये बातें हमारे व्यक्तित्व और भाग्य के कौन-कौन से रहस्य उजागर करती हैं।
Malavya Yoga 2025: जून के अंत में बनेगा मालव्य राजयोग, इन राशि वालों के बनेंगे विवाह के अच्छे योग
2 of 6
ये लोग अपनी बुद्धिमानी और प्रभावशाली बोलचाल के ज़रिए दूसरों को आसानी से प्रभावित कर लेते हैं।
- फोटो : Adobe stock
हस्तरेखा और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के होंठ गुलाबी रंग के होते हैं, उनका जीवन आमतौर पर खुशहाल होता है। ऐसे लोग बेहद समझदार और चतुर माने जाते हैं। उनकी सोचने की क्षमता तेज होती है, जिससे वे किसी भी क्षेत्र में जल्दी सफलता हासिल कर लेते हैं। ये लोग अपनी बुद्धिमानी और प्रभावशाली बोलचाल के ज़रिए दूसरों को आसानी से प्रभावित कर लेते हैं। यही कारण है कि जीवन में आने वाली कठिनाइयों को भी वे बड़े सहज ढंग से पार कर जाते हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त करते हैं।
3 of 6
भावनात्मक रूप से ये लोग अक्सर असंतुलन का अनुभव करते हैं।
- फोटो : Adobe
जिन लोगों के होंठ असमान होते हैं, उन्हें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्तियों को छोटी-छोटी खुशियों के लिए भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। करियर और निजी जीवन में लगातार उतार-चढ़ाव बने रहते हैं। भावनात्मक रूप से भी ये लोग अक्सर असंतुलन का अनुभव करते हैं। कई बार सफलता इनके बहुत करीब आकर भी हाथ से फिसल जाती है, जिससे जीवन में निराशा का सामना करना पड़ता है।
4 of 6
इनका स्वभाव खुशमिजाज होता है।
- फोटो : Freepik
सामुद्रिक शास्त्र में लाल रंग के होंठों को बहुत शुभ माना गया है। जिन लोगों के होंठ लाल और आकर्षक होते हैं, वे ना केवल सुंदर व्यक्तित्व के धनी होते हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी संपन्न माने जाते हैं। ऐसे लोग मिलनसार होते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनका स्वभाव खुशमिजाज होता है और इन्हें जीवन में सुविधाओं और धन की कोई कमी नहीं होती।
5 of 6
ये महिलाएं अपने करियर में तरक्की करती हैं
- फोटो : Freepik
जिन स्त्रियों के होंठ लाल और चिकने होते हैं, उन्हें जीवन में विशेष सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। ये महिलाएं अपने करियर में तरक्की करती हैं और आर्थिक रूप से कभी पीछे नहीं रहतीं। परिवार का साथ, रिश्तों में सामंजस्य और जीवन में संतुलन इन्हें खास बनाता है। ऐसे होंठ सौंदर्य के साथ-साथ भाग्य का भी संकेत होते हैं।