सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 9 April: मेष, मिथुन और कन्या समेत इन चार राशि वालों को मिलेंगे बेहतर अवसर

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: Vinod Shukla Updated Thu, 09 Apr 2026 07:24 AM IST
सार

09 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 09 अप्रैल 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 09 April 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 09 April: गुरुवार, 9 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होगा। पंचांग गणना के अनुसार, 9 अप्रैल को एक कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा जिससे कुछ राशि वालों को धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार पहले के मुकाबले रहेगा। लेकिन वहीं कुछ राशि वालों को लेन-देन के मामलों में थोड़ा संभलकर रहना होगा। पारिवारिक संबंधों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा 9 अप्रैल का राशिफल। 
Trending Videos
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 09 April 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए हल्के-फुल्के मजे और खुशियों से भरा रहेगा, जैसे दिल बस घूमने और हंसने का बहाना ढूंढ रहा हो। किसी दोस्त की एक बात मन को थोड़ी चुभ सकती है, लेकिन उसे दिल पर लेने से बेहतर है मुस्कुरा कर छोड़ देना। अगर कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो माता-पिता की सलाह आपके लिए शुभ साबित होगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी तो पुराने गिले-शिकवे उठाने से बचें, वरना खुशी का माहौल बहस में बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 09 April 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज आपका दिन चमकने वाला है, खासकर सामाजिक क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और कोई नई पहचान या पद आपको मिल सकता है। ऑफिस में बॉस के साथ थोड़ी तकरार हो सकती है, लेकिन अगर आप अपने अहंकार को काबू में रखेंगे तो बात आसानी से संभल जाएगी। संतान की छोटी-सी इच्छा पूरी करके आपको सुकून मिलेगा। आप दिल से लोगों के लिए अच्छा सोचेंगे, भले ही कुछ लोग उसे समझ न पाएं।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 09 April 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज कार्यक्षेत्र में कोई आपको भटकाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए आंखें खुली रखें। पिताजी की कोई बात दिल को लग सकती है, लेकिन समय के साथ सब सामान्य हो जाएगा। कहीं घूमने के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है जो आगे आपके काम आएगी। आज धैर्य आपका सबसे बड़ा साथी है। मन में कुछ नया करने की चाह जागेगी और किसी नाराज अपने को मनाने की कोशिश आपको रिश्तों में फिर से मिठास देगी।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 09 April 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन खुशियों और हल्की जिम्मेदारियों का मेल लेकर आया है। परिवार में किसी की शादी तय होने की खबर माहौल को उत्सव में बदल देगी। अगर कोई कर्ज था तो उसे चुकाने का रास्ता भी मिल सकता है। खुद के लिए कुछ खरीदारी करने का मन करेगा, लेकिन खर्च करते समय संतुलन बनाए रखना जरूरी है। भाग्य आपका साथ देगा और आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत भी मिलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed