सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Aaj Ka Rashifal 24 May: इन पांच राशि वालों के करियर-नौकरी में तरक्की के योग, पढ़ें 24 मई का राशिफल

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: Vinod Shukla Updated Sun, 24 May 2026 12:18 AM IST
सार

24 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 24 मई 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 24 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Rashifal 24 May: रविवार, 24 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी और इस दिन चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा। वहीं बुध के वृषभ राशि में उदय होने के कई राशियों के नौकरी-व्यापार में उन्नति और तरक्की के योग बनेंगे। आर्थिक स्थितियां मजबूत रहेंगी और आय के स्तोत्रों में कई राशि वालों को इजाफा देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों अचानक धन लाभ के योग और निवेश से फायदा मिलता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 24 मई का दिन।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 24 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज आपका व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और खासकर राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की छवि मजबूत होगी। लेकिन दिल की बात तुरंत ज़ुबान पर लाने की आदत किसी छोटी बात को बड़ा बना सकती है। घर में मां की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में किसी की खींचतान या गुटबाज़ी से दूर रहना ही समझदारी होगी।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 24 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज किस्मत आपके लिए संपत्ति और धन से जुड़े अच्छे संकेत लेकर आई है। कई काम एक साथ आने से भागदौड़ बढ़ेगी, लेकिन इसी भागदौड़ में कोई बड़ा फायदा भी छिपा है। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश का सपना पूरा होने के योग हैं। बिजनेस में रफ्तार पहले से बेहतर रहेगी और रुका हुआ पैसा या मामला भी धीरे-धीरे आपके पक्ष में जाता दिखेगा। बस कानूनी मामलों में ढील देना भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 24 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपका दिल दूसरों की मदद करने और कुछ अच्छा करने में लगेगा। नई कोशिशें रंग लाएंगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत में कमी नहीं छोड़नी चाहिए। हालांकि मन मौज-मस्ती में ज्यादा रहेगा और काम टालने का मन करेगा। परिवार में किसी शादी या रिश्ते को लेकर चल रही रुकावट दूर करने में आपकी भूमिका अहम रह सकती है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 24 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज दिन सकारात्मक रहेगा, लेकिन मन किसी अनजानी चिंता में उलझा रह सकता है। भाई-बहनों का साथ और सहयोग आपको राहत देगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए हर बात सोच-समझकर संभालें। संतान की सफलता आपका दिल खुश कर देगी। खान-पान में थोड़ा संयम रखें, क्योंकि स्वाद के चक्कर में पेट बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय भी सावधानी जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed