Angarak Yog 2026 Rashifal: सभी ग्रह समय-समय पर गोचर करते हुए शुभ-अशुभ योग बनाते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इन्हीं में अंगारक योग का नाम भी शामिल है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में तनाव और नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। जल्द फरवरी में इसका निर्माण होने वाला है, जो कुछ जातकों के जीवन में परेशानियां बढ़ा सकता है। बता दें, 23 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर मंगल देव कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में पहले से ही राहु ग्रह विराजमान होंगे। ऐसे में मंगल और राहु की युति होगी, जिससे अंगारक योग का निर्माण होगा। यह योग व्यक्ति के स्वभाव में क्रोध, जल्दबाजी, आक्रामकता और मानसिक अशांति को बढ़ा सकता है। ऐसे में कुछ राशि वालों पर इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Angarak Yog 2026 Rashifal: फरवरी में बनेगा अंगारक योग, इन 3 राशि के लोग रहें सतर्क
Angarak Yog 2026 Rashifal: फरवरी में अंगारक योग बनने जा रहा है, जिसका खास प्रभाव इन 3 राशि वालों पर दिखाई देगा। इससे विशेष रूप से निर्णय क्षमता प्रभावित होगी और सेहत संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों की कार्यक्षेत्र में समस्याएं बढ़ सकती हैं। नई नौकरी के प्रयास असफल हो सकते हैं। आपको धैर्यवान बने रहना होगा अन्यथा चीजें आपके ऊपर हावी हो सकती हैं। मेष राशि वालों को आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती हैं। व्यक्तिगत रिश्तों में तनाव की संभावना अधिक रहेगी। अपनी कला विस्तार को लेकर परेशान रहेंगे और परिवार में भी लोगों का समर्थन कम प्राप्त होगा। आप किसी भी तरह के फैसले लेने से पूर्व अपने सलाहकारों से बात करें। कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।
Mangal Gochar 2026: मंगल करेंगे शनि के घर में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को नौकरी-परीक्षा में आएंगी दिक्कतें
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा जोखिम उठाना पड़ सकता है। नौकरी-व्यापार में अधिक भरोसा आपकी परेशानियों का कारण बनेगी। घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बिठाने में काफी दिक्कतें आ सकती हैं। सिंह राशि के लोग नई यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा अपेक्षा से अधिक धन खर्च झेलना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी तकरार चलती रहेगी। तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस समय निर्णय लेने की क्षमता कमजोर महसूस होगी।
Shukra Uday 2026: 1 फरवरी से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, अक्तूबर तक मिलेगा विशेष लाभ
मीन राशि
मीन राशि के लोग निवेश करने से पहले अनुभवी से बात करें और आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण फैसले को तुरंत न लें। कार्यक्षेत्र में विरोधी पक्ष के सक्रिय रहने वाले हैं। लव पार्टनर के साथ सुख-सहयोग में कमी कही जाएगी। नौकरीपेशा लोगों के विरोधी उन्हें उनके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। सम्मान में कमी आने से छवि प्रभावित होगी और मन पुरानी बातों को लेकर दुखी रहेगा। बेहतर होगा आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें।
Lucky Rashiyan: 1 फरवरी से इन 3 राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, धन लाभ से लेकर नई नौकरी तक के बनेंगे योग
Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को लगेगा सूर्य ग्रहण, मेष समेत इन राशि के लोग बरतें सावधानी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X