Yearly Horoscope Predictions 2023: नया साल जल्द ही शुरू होने वाला है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, बस कुछ ही दिनों में 2023 का आगाज हो जाएगा। नए साल के आने से पहले सभी के मन इस बात को जानने की इच्छा होती है कि उनके लिए नया साल कैसा होगा। नया साल जैसे-जैसे करीब आता है लोगों के मन में नौकरी, व्यापार, सुख-सुविधा, धन-लाभ, रिश्ते और सेहत से जुड़े कई सवाल आने लगते हैं। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो साल 2023 कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इस साल कुछ राशि के जातकों को ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति के कारण करियर में तरक्की और धन लाभ के कई योग बनेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 2023 में कौन सी राशियां भाग्यशाली होंगी...
Lucky Zodiac 2023: इन राशियों के लिए बेहद शुभ है साल 2023, खूब होगा धन लाभ और करियर में भी मिलेगी सफलता
वृषभ राशि
ज्योतिष जानकारों के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए नया साल यानी 2023 बेहद शानदार होने वाला है। इस साल इनके सभी सपने पूरे हो सकते हैं। संपत्ति मामले में आने वाला साल वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। साल के मध्य में कोई बड़ी संपत्ति का सौदा हो सकता है, क्योंकि इस दौरान शनि देव की विशेष कृपा रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2023 बेहद भाग्यशाली साबित होने वाला है। इस सास आपके सारे सपने सच होने की पूरी संभावना है। आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। इस साल आपके रुके हुए सारे काम बनने लगेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। इस साल आपके लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति या स्थानांतरण मिल सकता है, जिसका आपको फायदा होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए साल 2023 में करियर से जुड़ी कई तरह की संभावनाएं दिखेंगी। नए साल में आप के मान सम्मान में तो बढ़ोतरी होगी। व्यापार में भी उन्नति होने के योग बनेंगे। इस साल तुला राशि वालों को अपने विरोधियों पर विजय मिलेगी। विदेश यात्रा के योग भी इस साल बनेंगे। जीवन में कई तरीके के सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि
नए साल में वृश्चिक राशि के जातकों को कई बेहतरीन मौके मिलेंगे। साल 2023 आपके लिए भाग्यशाली साल साबित होने वाला है। करियर के लिहाज से भी नया साल आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वालों को इस साल प्रमोशन मिलने और सैलरी बढ़ने के पूरे योग हैं। साथ ही इस साल सिंगल जातकों को पार्टनर मिल सकता है। विदेश जाने का मौका मिलेगा। इस साल आप कई सारी धार्मिक यात्राएं भी करेंगे।
Budh Gochar 2022: ग्रहों के राजकुमार बुध दिसंबर में दो बार करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों का होगा भाग्योदय