सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 01 October 2021: महीने के पहले दिन इन पांच राशि वालों का होगा फायदा, मिलेंगे अच्छे प्रस्ताव

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 01 Oct 2021 07:49 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन अपने व्यवसाय की कुछ विशेष व्यवस्था करने में व्यतीत होगा। यदि आज आप किसी की बातों की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करेंगे, तो अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। सांसारिक दृष्टिकोण भी आज कुछ बदल सकता है, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को आज सीमित मात्रा में धन लाभ होगा, जिससे वह अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक आज सावधानी पूर्वक कार्य करें, जिससे उनके सम्मान में भी वृद्धि होगी। यदि आप किसी से लेनदेन करने का सोचा है, तो बहुत सावधानी से करें। सायंकाल का समय आज किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको वाहन की खरीदारी से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनके बारे में आप सोच सकते हैं। जिसके कारण व्यस्तता अधिक रहेगी, इस कारण आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसकी वजह से आपकी माता जी नाराज हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आज आपकी सराहना होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है, जिसके कारण आपको व्यर्थ की चिंताएं भी लगी रहेगी। आज आपको संतान के विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप उस पर ध्यान नहीं देंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज अपने जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष से यदि कोई वादविवाद चल रहा था, तो वो भी आज समाप्त होगा।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तुम मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। यदि आपका कोई कानून संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती हैं। आज आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने की लिस्ट बनाएंगे और उन्हें पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज आपको अपने प्रिय मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed