Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 03 October 2021: रविवार को इन तीन राशि के लोगों को किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण थोड़े चिड़चिड़े भी रहेंगे, लेकिन कुछ खर्चे एसे होगे, जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। यदि आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें नहीं पढ़ना है, नहीं तो यह आपके रिश्तों को खराब कर देंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें भी आपका कुछ धन व्यय करना पड़ेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज यदि आप किसी भी कार्य को करेंगे, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा, जिसके कारण आपकी उन्नति होगी और यदि आपका कोई कार्य लम्बे समय से लंबित पड़ा है, तो आज वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन कार्य की अधिकता के कारण आज आपके ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, जो आपके स्वास्थ्य में परेशानियां पैदा कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप को शांत मन से यदि कोई परेशानी है, तो उसका हल निकालने का सोचना होगा और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज कार्य क्षेत्र में अत्यधिक धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको वह लाभ कमाने के लिए मेहनत करने होगी, तभी आप लाखों कमा पाएंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ समय से जो असमंजस की स्थिति चली आ रही थी, वह आज समाप्त होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी, लेकिन किसी परेशानी के कारण आप सहयोगी नाराज हो सकते हैं, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार के कारण उन्हें मनाने में कामयाब रहेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके परिवार का कोई सदस्य विवाह योग्य है,तो आज उसके लिए कोई उत्तम रिश्ता आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा भी मंजूरी दी जा सकती है और विवाह संबंधी कार्यक्रम की चर्चा भी हो सकती है। आज आपको अपने बुजुर्गों का हर मामले में सलाह लेनी होगी, तभी आप अपने कार्य को सफल कर पाएंगे। आज जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं,तो उनको आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कमेंट
कमेंट X