Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 04 October 2021: सोमवार को इन 3 राशिवालों को होगा लाभ, ग्रहों से मिले रहे हैं संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन आप के चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, जिसके कारण आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और आप अपने हर कार्य को अपनी बुद्धि व विवेक से सफलतापूर्वक पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको किसी की सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से पहले सोचना होगा कि यह बात सही है या नहीं। व्यापार कर रहे लोगों के आज बड़ी मात्रा में धन हाथ मे आने से वह संतुष्ट रहेंगे, लेकिन आप ध्यान देना होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्कता बरतनी होगी। यदि कोई कष्ट हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना करें, नही तो भविष्य में वह किसी भयंकर बीमारी का रूप ले सकती है। आज परिवार मे आपको कुछ ऐसे खर्चा करेगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप महत्वपूर्ण योजनाओं को आरंभ करने में व्यतीत करेंगे। आपने अपने व्यवसाय के लिए जितनी योजनाएं बनाई हैं, आज आप उनको एक एक करके अपने व्यापार में आरंभ करेंगे, जो आपको धीरे-धीरे लेकिन बाद में अधिक धन लाभ देने लग जाएंगी, लेकिन आज आपको अपने किसी भी सहयोगी से बुरा बर्ताव नहीं करना है, नहीं तो आपको कष्ट हो सकता है। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें पडने से भी बचना होगा। आज आपको अपनी किस जिद के कारण परेशान होना पड़ सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी में चार चांद लगेगे और आज आप अपने संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अपने किसी भी कार्य को लंबे समय के लिए नहीं टालना है, नहीं तो वह उनके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज उनके किए गए कार्यों की सराहना होगी।

कमेंट
कमेंट X