सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 19 January 2022: नौकरी और बिजनेस करने वाले इन चार राशि के लोगों मिलेगी कामयाबी, पढ़ें दैनिक राशिफल

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 19 Jan 2022 07:40 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने जूनियर से कम निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन यदि आज आपको कोई सलाह दे, तो आपको उस पर अमल करने से पहले अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही उसे अपने व्यापार में लाना बेहतर रहेगा, जो लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जो उनके लिए उत्तम भी रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके मन में एक अनजाना सा भय रहेगा जो व्यर्थ होगा, जिसके कारण आप अपने काम की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से अपने गिले-शिकवे दूर करेंगे, जिससे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा, इसलिए आज आपको समाज में भी अच्छी छवि का निर्माण बेहतर रहेगा और आपके द्वारा किए गए कार्य से आपकी सराहना होगी। आज आपके घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है, लेकिन आज आपको अपनी शान शौकत पर धन खर्च करने से बचना चाहिए, नहीं तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज आप आवेदन कर सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप अपने संचित धन को बचाकर रखें। यदि आपने उस धन को भी व्यय किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखना बेहतर रहेगा, जो लोग किसी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं, उनको आज सफलता मिल सकती हैं। आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर भी बढ़ेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए विभिन्न क्षेत्रों में लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आपने भविष्य में किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने व्यवसाय में भी दिन दोगनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे, लेकिन उसके लिए आपको अपने व्यवसाय में आने वाले लाभ के अफसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपका कोई वाद-विवाद हो सकता है। यदि आज आप किसी की संपत्ति की अभिलाषा कर रहे थे, तो उसमें आपको कुछ समय रुकना भी बेहतर रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed