{"_id":"61e912db5c637d15d625ef27","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-21-january-2022-dainik-rashifal-daily-horoscope-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 21 January 2022: मिथुन, कर्क और धनु राशि समेत चार राशि के लोगों को हो सकता है धन लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 21 January 2022: मिथुन, कर्क और धनु राशि समेत चार राशि के लोगों को हो सकता है धन लाभ
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप संतान की शिक्षा से संबंधित भाग दौड़ करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय की ओर भी ध्यान नहीं देंगे और अपने कुछ कार्य को आगे के लिए टाल सकते हैं। आज आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो वह आपको बाद में परेशानी दे सकते हैं, इसलिए आज आपको उसके साथ-साथ अपने व्यवसाय के जरूरी कामों को भी ध्यान देना होगा और उन्हें पूरा करना होगा। सायंकाल का समय आप भागदौड़ के कारण थकान सिर दर्द आदि जैसी समस्याएं आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज आप समस्या को जीवनसाथी से भी साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप अपने व्यवसाय में अपने किसी सहयोगी से मदद मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी, जिसके कारण आपका कार्य आसानी से पूरा होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज किसी से धन उधार लेना पड़ सकता है, तभी वह अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय को प्रगति की ओर लेकर जा पाएंगे। जीवनसाथी से आज आपको कुछ जरूरी योजना पर विचार विमर्श करना बेहतर रहेगा। आज आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हैं, आज वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका उन्हें लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। परिवार में यदि आज कोई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनना बेहतर रहेगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपको किसी से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको अपने भविष्य की चिंता कम होगी।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करते नजर आएगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी माता जी आपसे कोई फरमाइशें कर सकती हैं, जिसे आप पूरा भी अवश्य करेंगे। यदि जीवनसाथी से आपको आज कोई उपहार मिलेगा। आज आपके पिताजी आपसे किसी कार्य को करने के लिए यदि मना करें, तो कभी कभी बड़ों की बात मानना बेहतर रहता है। यदि आज आप संतान को किसी नये बिजनेस को कराने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको किसी को पार्टनर बनाने से बचना हो चाहिए, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।