{"_id":"61ea1c7a13b077681b3bd0c2","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-22-january-2022-dainik-rashifal-daily-horoscope-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 22 January 2022: मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि वाले जातकों को मिल सकती है व्यवसाय में सफलता, जानिए अन्य राशियों का भी हाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 22 January 2022: मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि वाले जातकों को मिल सकती है व्यवसाय में सफलता, जानिए अन्य राशियों का भी हाल
आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 22 Jan 2022 08:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
Link Copied
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आज आप संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आप किसी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि वह आपको सही सलाह दें, तभी आप उस पर अमल करें। आज आप चिंता के कारण थोड़े चिड़चिड़े रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन आज आपको ऐसा नहीं करना है। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज भरपूर लाभ मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज अपने किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपको कोई छोटी मोटी समस्या भी हो, तो आप डॉक्टर से सलाह अवश्य लें, नहीं तो बाद में वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आप जिन प्रयासों को करेंगे, उसमें आप सफलता हासिल करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपकी काफी समस्याएं हल होंगी। आज आप सायंकाल के समय किसी सामाजिक या धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। इससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। यदि आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करें, तो साझेदार के कहने से बिल्कुल ना करें व बुद्धि का इस्तेमाल करके ही निर्णय ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जो लोग सट्टेबाजी में निवेश करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, इसलिए दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आज आपकी संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को भी आज अपने पढ़ाई के राज अपने साथियों को नहीं बताने हैं, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप अपने परिवार में चल रहे किसी वाद विवाद को सुलझाने के लिए अपने किसी परिजन से मदद मांग सकते हैं, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आज आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी किसी चल या अचल संपत्ति का कोई वाद विवाद भी सुलझेगा। कानूनी फैसला आज आपके पक्ष में आ सकता है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सब कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, नहीं तो उसमें आपकी किसी वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।