{"_id":"619f3acfaa36a4687a4c3c55","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-26-november-2021-dainik-rashifal-daily-horoscope-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 26 November 2021: इन पांच राशि के लोगों के लिए दिन रहेगा शानदार, जानें बाकी के लिए कैसा रहेगा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 26 November 2021: इन पांच राशि के लोगों के लिए दिन रहेगा शानदार, जानें बाकी के लिए कैसा रहेगा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 26 Nov 2021 06:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी उच्च अधिकारी की कृपा से उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ा रह सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य से भी भला बुरा बोल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा। मामा पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ हो सकता है।
मेष राशिफल 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके संपत्ति सुख में विस्तार का दिन रहेगा। आज आपको किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से धन प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन जी रहे लोगों में आज सरसता बनी रहेगी। यदि परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को नया ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनको भविष्य में लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय आज आप किसी भजन कीर्तन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। वृषभ राशिफल 2022
4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी से आज कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपक रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है, लेकिन परेशान ना हो वह सायंकाल तक किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होते दिख रही हैं। आज आपको आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन किया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। मिथुन राशिफल 2022
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको अपने परिवार अथवा नौकरी में कोई उपहार आदि प्राप्त हो सकता है, जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन अनुकूल रहेगा। सायंकाल के समय आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने कि आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। संतान को यदि आज आप विदेश से पढ़ाना चाहते हैं, तो आज आप उसके लिए भी आवेदन कर सकते हैं। पुराने किए गए निवेशकों से आज आपको लाभ मिलेगा व आपके संपत्ति में भी बढ़ोतरी होगी। कर्क राशिफल 2022
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।