July Horoscope 2026: जुलाई के महीने में कई ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसके चलते सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। जुलाई में अगर ग्रहों की चाल की स्थिति की बात करें तो इस माह देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान रहेंगे। शुक्र का गोचर सिंह राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य पहले 15 दिनों तक मिथुन राशि में फिर शेष 15 दिनों में कर्क राशि में, मंगल वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं कुछ ग्रह पहले से अपनी पुरानी स्थितियों में भी इस माह भी विराजमान रहेंगे, जिसमें शनि मीन राशि, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में मौजूद होंगे। हालांकि शनि इस माह उल्टी चाल से चलेंगे और देवगुरु बृहस्पति अस्त होंगे। इस तरह से जुलाई माह में ग्रहों की चाल में बदलाव के प्रभाव से हंस राजयोग, बुधादित्य राजयोग, शुक्रादित्य राजयोग, गजकेसरी राजयोग, विष योग और शुक्र-केतु की युति सिंह राशि में होगी। ऐसे में जुलाई माह में कुछ राशि वालों को भाग्य का जबरदस्त लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं जुलाई माह की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन होंगी।
July Horoscope 2026: जुलाई का महीना इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, धन लाभ और अधूरे काम पूरे होने के योग
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:02 PM IST
सार
July Horoscope 2026: जुलाई के महीने में गुरु और शनि समेत कई ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे कई राशिवालों को महीना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन