Mangal Transit 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल ने बड़ा नक्षत्र परिवर्तन करते हुए एक विशेष संयोग बनाया है। दरअसल, मंगल ने चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी से निकलकर अपने स्वयं के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश किया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब साहस-पराक्रम के कारक ग्रह अपने ही नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो उनकी शक्ति और प्रभाव और भी कई गुना बढ़ने लगता है। ऐसे में मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है और यह गोचर उनके साहस, आत्मविश्वास व धन लाभ में सकारात्मक वृद्धि कर सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।
Mangal Transit 2026: मंगल ने किया अपने नक्षत्र में प्रवेश, 12 अगस्त तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम
Mangal Transit 2026: मंगल का नक्षत्र गोचर कुछ राशि वालों के लिए नई उपलब्धियां और तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है। साथ ही आत्मविश्वास में भी सकारात्मक वृद्धि देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं वे कौन-सी भाग्यशाली राशियां हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का अपने नक्षत्र में प्रवेश बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं। इस दौरान आपका आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत रहेगा। व्यापार में आगे बढ़ने के लिए नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगी। करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के मनचाहे अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। लंबे समय से रुके कार्यों में भी गति आने की संभावना है।
Budh Margi 2026: 24 जुलाई से 5 अगस्त तक इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, जीवन में दिखेंगे सकारात्मक बदलाव
सूर्य-शनि बनाएंगे नवपंचम दृष्टि योग, इन 4 राशियों को मिलेगा धन लाभ और तरक्की
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय लाभदायक साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। कन्या राशि के लोग यात्रा पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कला आपकी पहचान बनेगी।
Weekly Horoscope: कैसा रहेगा जुलाई का आखिरी सप्ताह? पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
मकर राशि वालों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन प्रभावशाली रहने वाला है। इस दौरान आपको मनचाहे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। यदि लंबे समय से किसी व्यापार का प्रारंभ करने पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में आपकी छवि निखर के सामने आएगी।
August Horoscope 2026: अगस्त में इन 4 राशि वालों के जीवन में आएंगी दिक्कतें, अचानक बढ़ सकती हैं मुसीबतें
Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा